{"_id":"69e79b6caa2b14fe770502ab","slug":"video-of-pistol-firing-goes-viral-accused-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-133154-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पिस्टल से फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पिस्टल से फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-उत्तर पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ ने जहांगीरपुरी से किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ ने पिस्टल से फायरिंग करने वाले वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 19 साल के अमन शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पिस्टल मुहैया करने वाले की पहचान कर रही।
जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें एक युवक खुलेआम पिस्टल से फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। इससे लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हुआ तथा शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। अमन परिवार के साथ एमसीडी फ्लैट्स जहांगीर पुरी में रहता है।