{"_id":"65d9ac41d75e9b294a0c2db3","slug":"video-of-fight-between-two-girls-over-seat-in-delhi-metro-goes-viral-2024-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इतना फोड़ूंगी न तुझे: दिल्ली मेट्रो में भिड़ीं दो लड़कियां, थप्पड़ जड़े... टांग अड़ाकर गिराने की कोशिश; Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतना फोड़ूंगी न तुझे: दिल्ली मेट्रो में भिड़ीं दो लड़कियां, थप्पड़ जड़े... टांग अड़ाकर गिराने की कोशिश; Video
Sat, 24 Feb 2024 02:14 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:14 PM IST
सार
दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर दो लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। डीएमआरसी कई बार यात्रियों को चेतावनी जारी कर चुकी है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में दो लड़कियां भिड़ीं
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती है। कभी किसी के बीच मारपीट, कभी डांस तो कभी रोमांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जबकि डीएमआरसी कई बार यात्रियों को चेतावनी जारी कर चुकी है।
विज्ञापन
हाल ही में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दो लड़कियां सीट को लेकर एक दूसरे से भीड़ गईं। दोनों के बीच काफी बहस हुई, नौबत मारपीट तक आ गई। इतना ही नहीं धमकी तक देने लगे।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक सीट के पास दो लड़कियां खड़ी हैं। एक महिला सीट के पास खड़े होकर अंग्रेजी में कहती है कि हाउ डेयर यू टच मी। इससे पहले ही दोनों के बीच बहस होती है और एक दूसरे को धक्का दे देती हैं। पहली लड़की जवाब में थप्पड़ मार देती है और इतना ही नहीं टांग अड़ाकर गिराने की कोशिश भी करती है।
लेकिन दूसरी लड़की पलटवार करते हुए मारती है। दोनों के बीच तू तू मैं मैं शुरू हो जाती है। दूसरी लड़की कहती है कि तू जानती नहीं है मैं कौन हूं, तुझे इतना फोड़ूंगी न। आगे कहती है कि मैं एक सिंगर हूं। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब सीट को लेकर बवाल मचा हो। महिलाओं में ही नहीं पुरूषों में भी सीट को लेकर मार पिटाई हो जाती है। कई बार लात घुंसो और मारपीट के वीडियो सामने आ चुके हैं।