फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vice President Jagdeep Dhankhar condemned anti-national statements demanded strict punishment to criminal

Kolkata Case: उपराष्ट्रपति ने की राष्ट्र-विरोधी बयानों की निंदा, अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग

Fri, 30 Aug 2024 04:42 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 30 Aug 2024 04:42 PM IST
सार

कोलकता में महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बता के खिलाफ राष्ट्रपति के बाद अब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बयान दिया है। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar condemned anti-national statements demanded strict punishment to criminal
जगदीप धनखड़ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ हुई कथित बलात्कार और हत्या की घटना को  दर्दनाक करार देते हुए इसके दोषियों को दंडित करने के लिए एक प्रभावी निवारक पारिस्थितिकी तंत्र की आवश्यकता पर बल दिया। यह बयान उपराष्ट्रपति ने दिल्ली विश्वविद्यालय के भारती कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए दिया।
विज्ञापन


सबसे पहले राष्ट्रपति ने कोलकाता मामले पर पहली प्रतिक्रिया दी
धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष लेख का हवाला देते हुए कहा बहुत हो गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने 9 अगस्त को इस घटना पर अपनी पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।  जिसमें उन्होंने महिला सुरक्षा की गंभीर स्थिति पर चिंता जताई थी। उनके लेख का शीर्षक था  महिला सुरक्षा  बहुत हो गया,  जिसने पूरे देश में व्यापक विरोध और आक्रोश को जन्म दिया।
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा ये घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
धनखड़ ने कहा कि ऐसी घटनाओं से लड़कियों और महिलाओं के मन में जो डर पैदा होता है। वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राष्ट्रपति मुर्मू जो खुद एक आदिवासी महिला हैं। उन्होंने इस जमीनी हकीकत को समझा है और सही कहा है कि अपराध के लिए बहुत हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार होने वाली बलात्कार की घटनाओं ने एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र की मांग की है।  जो दोषियों को दंडित करने और समाज में डर पैदा करने में सक्षम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्र विरोधी बयानों की कड़ी निंदा की
उपराष्ट्रपति ने बलात्कार की घटनाओं को सामान्य मानकर उचित ठहराने वालों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच से वह आश्चर्यचकित हैं। इसके साथ ही धनखड़ ने भारत के खिलाफ "राष्ट्र-विरोधी" बयानों की निंदा करते हुए इसे देश के विकास के लिए एक बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे राष्ट्रीय हित को राजनीतिक और वैचारिक मतभेदों से ऊपर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed