फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   venkaiah naidu felt shy at living on auranzeb road

केंद्रीय मंत्री को आती थी औरंगजेब रोड पर शर्म

Mon, 14 Sep 2015 08:23 PM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
venkaiah naidu felt shy at living on auranzeb road

औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग कर दिए जाने पर रविवार को केंद्रिय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि उन्हें औरंगजेब रोड पर रहने में शर्म महसूस होती थी। अब वो खुश हैं कि वो एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग पर रह रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इस रोड का नाम बदलने का सुझाव विहिप या बजरंग दल से नहीं बल्कि पाकिस्तान में जन्मे मुस्लिम पत्रकार ने दिया था।

नायडू ने इस बात के साथ ये भी जोड़ा कि अब उन्हें अपना पता बताने में कोई शर्म महसूस नहीं होती। उन्हें खुशी है कि दिल्ली के एक रोड का नाम देश के महान सपूत और सबके प्रेरणस्रोत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया है।

विज्ञापन

2013 में ही दिया था प्रस्ताव

venkaiah naidu felt shy at living on auranzeb road

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने रविवार को लेखक उदयवीर आर्य की पुस्तक 'द क्रोनोलॉजी ऑफ एंसिएंट इंडिया- विक्टिम ऑफ कॉन्कॉक्शन एंड डिस्टॉर्शन्स' के अनावरण के वक्त अपनी बातें साझा करते हुए कहा कि, जब औरंगजेब रोड का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया था तब इतनी आलोचना हुई जैसे किसी विदेशी के नाम पर रोड का नाम रखा जा रहा हो।

उन्होंने आगे कहा कि ल‌ेकिन सभी को आश्चर्य होगा कि दिल्ली के औरंगजेब रोड का नाम कलाम के नाम पर रखने का सुझाव पाकिस्तान में जन्मे मुस्लिम पत्रकार तारिक फतेह ने दिया था। अब वो कनाडा में रह रहे हैं।

नायडू ने बताया कि जब तारिक 2013 में भारत आया तो उसे ये देखकर काफी धक्का पहुंचा क‌ि राजधानी की एक मुख्य सड़क का नाम औरंगजेब के नाम पर है। ये तारिक ही था जिसने भारतीय हिंदुओं को इस रोड का नाम बदलने की जरूरत के बारे में कहा।

अब खुश हैं नायडू क्योंकि उनका पता है कलाम रोड

venkaiah naidu felt shy at living on auranzeb road

वेंकैया नायडू ने ये भी बताया कि वो खुद अपना पता किसी को बताते हुए शर्म महसूस करते थे। उन्होंने ये बताया कि उन्हें ये कहना पड़ता था कि वो 30 औरंगजेब रोड पर रहते हैं।

नायडू आगे बोले कि लेकिन अब वो काफी खुश हैं क्योंकि अब वो 30 अब्दुल कलाम रोड पर रहते हैं।

बता दें कि 28 अगस्त को नई दिल्ली नगरमहापालिका ने औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed