फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vehicles travel at the highest speed on Vande Mataram Marg

सावधान!: दिल्ली के इस मार्ग पर सबसे ज्यादा तेज गति से फर्राटा भरते हैं वाहन, आंकड़ें देख चौंक जाएंगे आप

Thu, 20 Mar 2025 08:19 AM IST
अनुज कुमार पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 20 Mar 2025 08:19 AM IST
सार

दिल्ली में कई प्रमुख सड़के हैं जहां पर वाहन तेज गति से चलती हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से अमर उजाला को विशेष तरह के मिले डाटा से पता लगा है कि धौला कुआं से करोलबाग के बीच वंदेमातरम मार्ग पर वाहन सबसे ज्यादा गति से वाहन फर्राटा भरते हैं।

विज्ञापन
Vehicles travel at the highest speed on Vande Mataram Marg
Delhi Traffic Police - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में हर वर्ष सैकड़ों लोग घायल होते हैं और कई लोगों को जान गंवानी पड़ती है। इसके बावजूद चालक तेज गति में वाहन चलाते है और ट्रैफिक नियमों का भी पालन नहीं करते हैं। इसलिए दिल्ली के कुछ प्रमुख रोड पर अगर आप घूमने निकल रहे हैं तो सावधानी से चलें। 

विज्ञापन


इनमें से धौला कुआं से करोलबाग के लिए आने-जाने वाले वंदे मातरम रोड के दोनों कैरिजवे पर सावधानी बरतना सबसे ज्यादा आवश्यक है। इस मार्ग पर पूरी दिल्ली में वाहन सबसे ज्यादा तेज गति से दौड़ते हैं। वहीं, प्रताप नगर के केडी चौक के सिग्नल पर वाहन चालक सबसे ज्यादा रेड लाइट जंप करते हैं। ओवर स्पीडिंग और ट्रैफिक सिग्नल जंप के सबसे ज्यादा चालान इन दोनों रास्तों पर पिछले छह माह में सबसे अधिक हुए हैं।

विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से अमर उजाला को विशेष तरह के मिले डाटा से पता लगा है कि धौला कुआं से करोलबाग के बीच वंदेमातरम मार्ग पर वाहन सबसे ज्यादा गति से वाहन फर्राटा भरते हैं। इस मार्ग पर 19 सितंबर, 2024 से 18 मार्च, 2025 तक यानि पिछले छह महीने में सबसे ज्यादा 1,62,945 वाहनों का तेज रफ्तार से चलने (ओवर स्पीड) का चालान किया गया है। 

इसके बाद दूसरे नंबर पर मुनिरका से वसंतकुंज के बीच स्थित नेल्सन मंडेला मार्ग है। इस मार्ग पर तेज गति से चलने वाले 1,05,110 वाहनों को पकड़ा गया। तीसरे नंबर पर भजनपुर से सिग्रेचर ब्रिज के बीच स्थित सिग्रेचर बिज्र है। इसी तरह शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन से प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन के बीच स्थित केडी चौक पर लाइट सिग्नल पर वाहन चालक सबसे ज्यादा लाल बत्ती को तोड़ते हैं। पिछले छह महीने में सबसे ज्यादा 95,119 वाहन चालकों के चालान किए गए। दूसरे स्थान पर मॉडल टाउन से विधान सभा के बीच स्थित विश्वविद्यालय लाइट सिग्नल है। यहां पर पिछले छह महीने में 94,465 वाहन चालकों के चालान किए गए। 

आएलवीडी व ओएसवीडी कैमरों से होते है चालान
रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन (आरएलवीडी) कैमरे लाल बत्ती उल्लंघन का पता लगाने के लिए लगाए जाते हैं, वहीं ओवर स्पीड वॉयलेशन डिटेक्शन (ओएसवीडी ) कैमरे ओवर स्पीड उल्लंघन का पता लगाने के लिए लगाए जाते हैं। दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस इन कैमरों को शहर के अंदरूनी और बाहरी इलाकों में लगाती है।

नियमों का पाल करवाने के लिए जगह-जगह ओएसवीडी और आरएलवीडी कैमरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों की बाइक मोबाइल टीमें पेट्रोलिंग के लिए उतारी गई हैं। -अजय चौधरी, विशेष पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed