फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vegetables become expensive in delhi see the price of market

महंगाई की मार: लाल टमाटर हुआ खट्टा, हरी मिर्च बिगाड़ रही जायका, नींबू 250 से घटकर 150 रुपये किलो, देखें बाकी सब्जियों के भाव

Thu, 26 May 2022 09:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 26 May 2022 09:35 PM IST
सार

दुकानदार का कहना है कि बीते दिनों जहां नींबू का दाम आसमान छू रहा था, अब इसके दाम में कमी आई है। नींबू के दाम 250 रुपये से घटकर 150 रुपये पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
vegetables become expensive in delhi see the price of  market
सब्जियां हुईं महंगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हर चीज पर महंगाई की मार है। इसका असर सब्जियों के दाम पर भी दिख रहा है। यही वजह है बीते 15 दिनों के भीतर ही टमाटर बढ़े हुए दाम से और भी लाल हो गया है। दो सप्ताह पहले फुटकर में टमाटर का दाम 25 रुपये किलो था, जो कि अब 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं, अन्य सब्जियों के दाम में भी इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक, शिमला मिर्च, आलू, फूल गोभी और फली के दामों में अधिक बढ़ोतरी हुई है। इसकी प्रमुख वजह मंडियों में सब्जियों की आवक कम होना व ढुलाई और दिहाड़ी बढ़ना है। इस वजह से पीछे से ही सब्जी के दाम बढ़े हुए आ रहे हैं। 
विज्ञापन


नई दिल्ली इलाके में दुकानदार अशोक कुमार ने बताया कि बीते 15 दिन पहले टमाटर का भाव 20 से 25 रुपये था, जो बाद में बढ़कर 40 से 50 रुपये तक बिका। अब यह दाम बढ़कर 60 रुपये तक हो गया है। वहीं, शिमला मिर्च का दाम दो सप्ताह पहले 35 रुपये था, जो कि अब 80 रुपये हो गया है। इसी प्रकार फूल गोभी का दाम 40 रुपये से बढ़कर दोगुना 80 रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार का कहना है कि बीते दिनों जहां नींबू का दाम आसमान छू रहा था, अब इसके दाम में कमी आई है। नींबू के दाम 250 रुपये से घटकर 150 रुपये पर पहुंच गए हैं। इससे गर्मी में लोगों को थोड़ी राहत मिली है। 

ढुलाई महंगी होने का भी पड़ रहा है प्रभाव 

दुकानदारों का कहना है कि मंडी से आने वाली सब्जियां पर ढुलाई महंगी होने का भी असर पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टरों ने माल ढुलाई के लिए दाम बढ़ा दिए हैं। इस वजह से मंडी व्यापारियों को अब अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। वहीं, मंडियों में माल चढ़ाने व उतारने के लिए लगने वाले श्रमिकों की दिहाड़ी भी बढ़ गई है। इस वजह से सब्जियों के दामों में इसका असर देखने को मिल रहा है।
 

सब्जियों के भाव

सब्जी अब पहले
टमाटर 60 25
शिमला मिर्च 80 35
फूल गोभी 80 40
फली 100 60
पालक 25 25
घिया 16 49
आलू 30 30
नींबू  150 250
प्याज 25 25
भिंडी 40 90
हरी मिर्च 80 100
लहसुन 140 185
पत्ता गोभी 40 40
करेला 40 90
तोरी 30 80
अदरक 80 100

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed