फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vasant Kunj RWA gives suggestions to stop pollution

Delhi NCR News: वसंत कुंज आरडब्ल्यूए ने प्रदूषण रोकने के दिए सुझाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। वसंत कुंज रेजिडेंट्स वेलफेयर फेडरेशन (आरडब्ल्यूए) ने राजधानी की बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को सुझाव भेजे हैं। वसंत कुंज आरडब्ल्यूए के मुताबिक, बढ़ता ट्रैफिक, जाम, सड़क पर अतिक्रमण और धूल प्रदूषण के बड़े कारण हैं। इन पर तुरंत और सख्त कदम उठाने की जरूरत है। वसंत कुंज के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अश्विनी कुमार मेहता ने बताया कि पिछले कुछ साल में वसंत कुंज समेत दिल्ली में ट्रैफिक कई गुना बढ़ गया है। इससे जाम की समस्या बढ़ी है और प्रदूषण भी ज्यादा हो रहा है। वसंत कुंज आरडब्ल्यूए ने सुझाव दिया कि स्कूल बस से बच्चों का आना जाना अनिवार्य किया जाए। जो छात्र एक किलोमीटर के दायरे में रहते हैं, उन्हें छूट दी जा सकती है। इसके अलावा दफ्तर, स्कूल और बाजार अलग-अलग समय पर खोले जाएं, ताकि एक साथ भीड़ न बढ़े। अध्यक्ष अश्विनी कुमार मेहता ने बताया कि दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मेट्रो की सुविधा है, लेकिन आखिरी दूरी की समस्या के कारण लोग निजी वाहन इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए छोटी मिनी बसें चलाई जा सकती हैं, जो 10 किलोमीटर के दायरे में चक्कर लगाएं और मेट्रो स्टेशनों से कॉलोनियों को जोड़ें। आरडब्ल्यूए के मुताबिक, खड़े ट्रैफिक से ज्यादा धुआं निकलता है। इसलिए लाल बत्तियों और ट्रैफिक बाधाओं को कम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed