फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vanya won three gold medals in Asia Pacific Yoga Championship

Delhi NCR News: एशिया पैसिफिक योगा चैंपियनशिप में वान्या ने जीते तीन स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली निवासी वान्या शर्मा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी वान्या ने मलेशिया में आयोजित तीसरी एशिया पैसिफिक योगा चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। प्रतियोगिता दो से पांच सितंबर तक चली।


वान्या ने प्रतियोगिता की तीनों प्रमुख श्रेणियों की पारंपरिक योग, कलात्मक एकल और कलात्मक युगल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। युगल स्पर्धा में मीशा सैनी के साथ शानदार तालमेल कर वान्या ने देश की झोली में स्वर्ण पदक डाला। विश्व योगा खेल महासंघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 12 देशों के करीब 160 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायकों ने वान्या के प्रदर्शन को जमकर सराहा। पिता हेमंत शर्मा ने वान्या की सफलता पर कहा कि यह उसकी मेहनत और लगन का फल है। समर्पण और जुनून के बल पर असंभव को भी संभव किया जा सकता है। वान्या का सपना है कि आने वाले वर्षों में वह भारत को ओलंपिक स्तर पर स्वर्ण पदक दिलाएं। वान्या की इस प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हैं। योग समुदाय, खेल जगत, शिक्षकों और साथियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed