फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vadra has sought details of the property deal.

मुश्किल में वाड्रा! प्रॉपर्टी डील का ब्योरा मांगा गया

Fri, 21 Nov 2014 01:30 AM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 21 Nov 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
Vadra has sought details of the property deal.

कांग्रेस के सत्ता से जाने के बाद सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। प्रदेश सरकार ने गुड़गांव के उपायुक्त को पत्र लिखकर वाड्रा की कंपनी से जुड़ी अन्य प्रॉपर्टी का ब्योरा मांगा है। उपायुक्त ने मामले की छानबीन जिला राजस्व अधिकारी को दी है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के पास अभी तक वाड्रा की उस प्रापर्टी का ब्योरा नहीं है, जिस पर अशोक खेमका ने सवाल उठाया था। दो दिन पहले उपायुक्त को मिले पत्र में वाड्रा से जुड़ी सभी प्रॉपर्टी का ब्योरा देने को कहा गया है। उन्होंने इस मामले में जिला राजस्व अधिकारी को छानबीन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद जिला राजस्व अधिकारी ने बुधवार को सभी तहसीलदारों को पत्र लिखकर वाड्रा और उनकी कंपनी के नाम से हुई प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का ब्योरा मांगा है।  उन्हें सात दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिकोहपुर में एग्रीकल्चर लैंड को लेकर डीएलएफ के साथ हुई डील व मेफिल्ड गार्डेन में गेस्ट हाउस के लाइसेंस का विवाद पहले ही उजागर हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed