फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vaccination started for prevention of measles and rubella

Delhi: खसरा, रुबेला की रोकथाम के लिए टीकाकरण शुरू, पांच साल से कम उम्र के छूटे हुए बच्चों को दी जाएगी खुराक

Tue, 12 Sep 2023 12:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Sep 2023 12:07 AM IST
सार

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग से मिली के मुताबिक दूसरे चरण में कुल 6867 सेंटरों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें पांच साल से कम 86,947 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Vaccination started for prevention of measles and rubella
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

खसरा और रुबेला की रोकथाम के लिए दिल्ली में इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत टीकाकरण का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। 16 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को अस्पताल और उसके आउटरीच सेंटरों पर टीके की खुराक दी जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग से मिली के मुताबिक दूसरे चरण में कुल 6867 सेंटरों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें पांच साल से कम 86,947 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले कुछ सालों में कोरोना महामारी के कारण टीकाकरण नहीं हो पाया था, इस कारण इस साल चरणों में टीकाकरण अभियान चलाकर बच्चों को वैक्सीन दी जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा टेटनस और डिप्थीरिया के खिलाफ सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए टीडी टीकाकरण भी शुरू किया गया है। इसमें 10,168 गर्भवती को वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा दिल्ली में 10 साल और 16 साल के बच्चों के लिए भी यह वैक्सीन जी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह टीकाकरण का हिस्सा बनें। टीकाकरण करवाने से बीमारी होने का खतरा काफी कम हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed