फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uttam Nagar: Tension prevails in the area, victim's family claims there were 40 accused, not 16.

उत्तम नगर : एरिया में बना है तनाव, पीड़ित परिवार का दावा 16 नहीं 40 थे आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड का मामला:
विज्ञापन

-पीड़ित परिवार ने पुलिस को आरोपियों की लिस्ट सौंपी, उसके अनुसार कार्रवाई कर रही पुलिस
-पुलिस अधिकारियों ने कहा, हत्याकांड में शामिल सभी मुख्य आरोपियों को दबोचा गया
-पुलिस ने कहा, किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा, दी गई लिस्ट से पड़ताल जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
द्वारका के उत्तम नगर इलाके में महज गुब्बारे से रंग के छीटें मारने पर शुरू हुए विवाद में तरुण नामक युवक की बेरहमी से हत्या के बाद से ही एरिया में तनाव बना है। पुलिस तरुण हत्याकांड में अब तक दो नाबालिग और तीन महिलाओं समेत कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दूसरी ओर पीड़ित परिवार का दावा है कि तरुण की हत्या करने वाले आरोपी 16 नहीं बल्कि 40 थे। पीड़ित परिवार ने बाकी आरोपियों की एक लिस्ट पुलिस को सौंपी है। पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार द्वारा दी गई लिस्ट की पड़ताल कर रही है। दिए गए आरोपी लोगों की वारदात के समय भूमिका की पड़ताल की जा रही है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह का कहना है कि तरुण हत्याकांड में सभी मुख्य 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी लोगों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि हत्याकांड में भी आरोपी होगा पुलिस उसे किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेगी। मामले की जांच लगातार जारी है।
दूसरी ओर लगातार एरिया में गतिविधियों की वजह से तनाव बना है। फिलहाल पूरे एरिया में लोकल पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियों को तैनात किया है। खुद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहते हैं। एरिया पीड़ित परिवार से लगातार कोई न कोई मिलने के लिए आता ही रहता है। दूसरी ओर पीड़ित परिवार ने मंगलवार को हरिद्वार जाकर तरुण की अस्थियों का विसर्जन किया। इस दौरान परिवार के कई लोग वहां मौजूद रहे। परिवार वारदात में शामिल बाकी आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगा रहा है। दावा किया जा रहा है कि आरोपी परिवार के सात से आठ रिश्तेदारों का घर उसी गली में है। वारदात वाली रात यह सभी लोग इकट्ठा हो गए थे।
विज्ञापन

नाबालिग के लापता होने की अफवाह फैला रहा आरोपी परिवार
तरुण हत्याकांड के बाद हुए एक्शन के बाद आरोपी परिवार की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में महिला परिवार के एक नाबालिग लड़के के गायब होने का दावा कर रही है। वीडियो को टैग कर लोग पुलिस से नाबालिग के बारे में पुलिस से सवाल-जवाब कर रहे हैं। इस मामले में द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़के के लापता होने की बात पूरी तरह गलत है। नाबालिग तरुण हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। उसे पकड़कर जेजे बोर्ड में पेश किया गया था। जहां से उसे ऑबसर्वेशन होम में सुधार गृह भेज दिया गया था। बाकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed