फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Utkarsh Murder Case - Missed Call Solved Murder Mystery of Utkarsh

एक 'मिस्ड कॉल' से उत्कर्ष हत्याकांड का खुलासा

Wed, 26 Nov 2014 01:38 PM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
Utkarsh Murder Case - Missed Call Solved Murder Mystery of Utkarsh

हत्याकांड का खुलासा बदमाशों की एक गलती से हुआ। उत्कर्ष को अगवा करने के बाद प्रताप ने चाइनीज फोन में अपना सिम डालकर उत्कर्ष के पिता मुकेश को मिस्ड कॉल की।

विज्ञापन


मुकेश ने इसी नंबर पर दोबारा कॉल की और गलती से प्रताप ने फोन रिसीव करके जेब में डाल लिया। फिरौती की कॉल की जगह प्रताप के इसी नंबर की लोकेशन मिली और वह फंस गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक प्रताप और सिद्धार्थ ने वारदात की योजना 15 दिन पहले ही बना ली थी। इसके लिए बाकायदा रेकी कर खुद उत्कर्ष से रास्ते में पूछताछ कर उसके स्कूल आने-जाने का समय पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी से गलती से चली गई उत्कर्ष के पिता को मिस्ड कॉल

Utkarsh Murder Case - Missed Call Solved Murder Mystery of Utkarsh

बदमाशों ने फिरौती की कॉल करने के लिए गांधी नगर के जैन मंदिर के पास से पांच प्री-एक्टीवेटेड सिम और पांच चाइनीज मोबाइल खरीदे। इन फोन में सुविधा थी कि कॉल के वक्त इनमें अपनी आवाज बदल सकते थे।

कॉल करते समय उसने इसका इस्तेमाल भी किया। उत्कर्ष को अगवा करने के बाद प्रताप ने फोन को चेेक करने के लिए अपना सिम डालकर उसे चेक किया। गलती से मिस्ड कॉल मुकेश के ही नंबर पर चली गई। मुकेश ने वापस कॉल कर जानना चाहा कि कौन है।

इधर, पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि जिस नंबर से अगवा करने के बाद मुकेश के पास मिस्ड कॉल आई थी, उसकी लोकेशन कॉल की जगह की थी। पुलिस ने मिस्ड कॉलर का पता किया तो प्रताप के बारे में पता चला।

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि जिस जगह मासूम का शव मिला, वहां से 200 मीटर दूरी पर प्रताप ने किराए का फ्लैट भी लिया हुआ है। इसी आधार पर पुलिस ने प्रताप से पूछताछ की और मामले का खुलासा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed