फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Used to smuggle heroin by making a special place in the car

कार में विशेष जगह बनाकर करते थे हेरोइन की तस्करी

Sat, 25 Jul 2020 12:17 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Jul 2020 12:17 PM IST
सार

  • 40 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार
  • म्यांमार के रास्ते मणिपुर आती थी हेरोइन
  • फिर दूसरे राज्यों में होती थी सप्लाई

विज्ञापन
Used to smuggle heroin by making a special place in the car
हेरोइन ड्रग

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हेरोइन सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो ड्रग्स तस्करों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान मणिपुर निवासी इकबाल खान इशाक खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 करोड़ रुपये की 10 किलो हेरोइन, एक कार व तीन मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी कार के दरवाजों और पहियों के पास विशेष जगह बनाकर हेरोइन वहां छिपाकर दिल्ली-एनसीआर व देश के दूसरे हिस्सों में पहुंचाते थे। हर बार आरोपी कार का रंग बदल देते थे।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि पिछले दिनों उनकी टीम ने अली नामक एक ड्रग्स तस्कर को दबोचा था। जांच के दौरान उसका पता चला था कि अली म्यांमार से मणिपुर हेरोइन मंगाता है। इसके बाद उत्तर-पूर्वी राज्यों, पश्चिम बंगाल होते हुए हेरोइन को दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहुंचाया जाता है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उसके गुर्गे हेरोइन लेकर दिल्ली-एनसीआर व यूपी आते हैं। इस बीच बृहस्पतिवार को टीम को सूचना मिली कि रात को जीटी रोड स्थित संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में हेरोइन लेकर कुछ तस्कर आने वाले हैं।
विज्ञापन


जानकारी जुटाकर पुलिस ने मणिपुर निवासी इकबाल व इशाक को दबोच लिया। इनके पास से आठ किलो हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि इनकी कार खराब होने की वजह से बरेली में खड़ी है। दो किलो हेरोइन उसमें है। पुलिस टीम ने कार बरामद कर हेरोइन भी बरामद कर ली। आरोपियों ने बताया कि हेरोइन किसी नाजिम नामक शख्स को देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed