फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Used to sell the drugs supplied in the guise of bangles.

चूड़ियां बेंचने की आड़ में करता था ड्रग्स सप्लाई

Fri, 30 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Used to sell the drugs supplied in the guise of bangles.

नई दिल्ली की न्यू फ्रेंडस कालोनी थाना पुलिस ने चूड़ियां बेचने के आड़ में हेरोइन का सप्लाई करने वाले एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ड्रग सप्लायरों के लिए केरियर का काम करता था।

विज्ञापन


पुलिस को उसके पास से 740 ग्राम हेरोइन मिली है। जिसकी कीमत करीब 74 लाख रुपये आंकी गई है। फ्रेंडस कालोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार न्यू फ्रेंडस कालोनी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर जनक सिंह को ड्रग तस्कर के सरायकाले खां आने की जानकारी मिली। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर अमृतसर निवासी मंप्रीत सिंह को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बैग से पुलिस को दो पैकेट मिले। जिसमें 740 ग्राम ड्रग थे। मनप्रीत ने पूछताछ में बताया कि वह अपने घर में चूड़ियां बनाने का काम करता है। वह चूड़ियां सप्लाई करने के लिए दिल्ली आता है।


इसी दौरान उसकी मुलाकात लवली नाम के युवक से हुई। जिसने अच्छी रकम कमाने के लिए उसे ड्रग सप्लाई करने को कहा। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद लवली उससे संपर्क करता उसके बाद ही  ड्रग की सप्लाई की जाती। पुलिस लवली की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed