फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Urdu is not the language of any particular religion, it is the language of humanity.

Delhi NCR News: धर्म विशेष की नहीं, इंसानियत की भाषा है उर्दू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय में उर्दू दिवस पर सजी अदब की महफिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी मुख्यालय में उर्दू दिवस का आयोजन उत्साह और साहित्यिक माहौल में किया गया। आयोजित मुशायरे में नामी शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उप महापौर जयभगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, नेता सदन प्रवेश वाही और अतिरिक्त आयुक्त पंकज नरेश अग्रवाल भी उपस्थित थे। नेता सदन प्रवेश वाही ने इसे तहजीब और अदब की भाषा बताते हुए कहा कि यह किसी धर्म विशेष की नहीं, बल्कि इंसानियत की भाषा है।
मुशायरे में स्वर्गीय राहत इंदौरी के पुत्र सतलज इंदौरी ने अपनी शायरी से सभागार में जोश भर दिया। कवि मोहन मुन्तजिर, अकमल बलरामपुरी, दमदार बनारसी, मुजम्मिल अयूब और कवयित्री निधि कशिश ने भी अपनी प्रभावशाली रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में उर्दू भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एमसीडी कर्मचारी बलराम शर्मा, हुमा अब्बासी और फरहीन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उपमहापौर जयभगवान यादव ने कहा कि उर्दू सिर्फ एक जबान नहीं बल्कि गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है, जो दिलों को जोड़ने का काम करती है। स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि उर्दू की खूबसूरती उसकी नजाकत और अदब में छिपी है। हिंदी और उर्दू भाई-बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed