फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Urban green recreation space to be built in Delhi parks

MCD की पहल: पार्क में दादा-दादी का बहलेगा मन, बच्चे करेंगे मौज; पार्कों में बनेंगे अर्बन ग्रीन रीक्रिएशन स्पेस

Sun, 09 Apr 2023 01:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 09 Apr 2023 01:22 PM IST
सार

पिछले कुछ सालों में एमसीडी ने कबाड़ के इस्तेमाल से आईटीओ पर शहीदी पार्क, पंजाबी बाग में भारत दर्शन पार्क बनाया है। सबसे पहले इस तरह से निगम ने हजरत निजामुद्दीन में वेस्ट वंडर पार्क का निर्माण कराया था।

विज्ञापन
Urban green recreation space to be built in Delhi parks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : DEMO Pics

विस्तार

दिल्ली नगर निगम अपने पार्कों में अर्बन ग्रीन रीक्रिएशन स्पेस बनाने जा रही है। यह वह जगह होगी, जहां बुजुर्ग और बच्चे साथ-साथ वक्त बिताएंगे। खेल-खेल में बुजुर्गों का मन बहलेगा और बच्चों को बड़ों की परवरिश मिलेगी। इस बुनियाद पर विकसित होने वाले पार्कों में बुजुर्गों के लिए बैठने का बेहतरीन इंतजाम होगा और बच्चों के खेलने के हर संभव खिलौने होंगे। पॉयलेट प्रोजेक्ट के तौर पर एमसीडी अपने पांच पार्कों से इसकी शुरुआत कर रहा है। नतीजे बेहतर मिलने पर इसका विस्तार भी किया जाएगा। पेश है अमर उजाला संवाददाता आदित्य पाण्डेय की रिपोर्ट।

विज्ञापन


इन पार्कों का हो रहा विस्तार 
निगम पंजाबी बाग स्थित भारत दर्शन पार्क फेज-2 का विस्तार कर रहा है। इसमें 17 ऐतिहासिक स्थलों के प्रतिरूप बनाए जा रहे हैं, जिसमें आंध्र प्रदेश का लेपाक्षी टेंपल, पंजाब का शीश महल, असम का रंग घर, छत्तीसगढ़ का सिरपुर टेंपल, गोवा का बैसीलिका ऑफ बोम, हरियाणा का चोर गुंबद, हिमाचल प्रदेश का मसरूर टेंपल, जम्मू-कश्मीर का निशात बाग, झारखंड का देवघर मंदिर, केरल का रेस बोट, लद्दाख का ठीकसे मॉनेस्ट्री, मणीपुर का मणीपुर डांस, मेघालय का बेहदीनखलम फेस्टिवल, मीजोरम का मीजो डांस, नगालैंड का नागा हाउस, सिक्किम का मस्क और त्रिपुरा का उनाकोटि शामिल होगा। इसके पहले फेज में 22 में से 21 प्रतिरूपों को तैयार किया गया है। दोनों फेज को मिलाकर पार्क में कुल 39 ऐतिहासिक स्थलों के प्रतिरूप बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

वेस्ट टू आर्ट की तर्ज पर और पार्क बनेंगे
पिछले कुछ सालों में एमसीडी ने कबाड़ के इस्तेमाल से आईटीओ पर शहीदी पार्क, पंजाबी बाग में भारत दर्शन पार्क बनाया है। सबसे पहले इस तरह से निगम ने हजरत निजामुद्दीन में वेस्ट वंडर पार्क का निर्माण कराया था। निगम को अपने इन पार्कों से न केवल राजस्व मिल रहा है, बल्कि मौजूदा समय ये दिल्ली के लोगों के लिए बड़े पर्यटक स्थल बनकर उभरे हैं। इन पार्कों की तर्ज पर निगम सेलिब्रेशन पार्क, बॉलीवुड पार्क और डायनासोर पार्क बनाने की तैयारी की है।

नगर निगम अपने पार्कों में तैयार कर रहा अर्बन ग्रीन रीक्रिएशन स्पेस
निगम ने कालकाजी वार्ड में नेहरू एनक्लेव मेट्रो स्टेशन के समीप पार्क में, त्रिलोकपुरी गुरुद्वारा रोड के निकट पार्क में, केशव पुरम में टीचर पार्क कॉलोनी में, कोंडली में एलआईजी हाउस के निकट और शाहदरा स्थित देशबंधु अपार्टमेंट के पास अर्बन ग्रीन रीक्रिएशन स्पेस व अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य कराने की योजना बनाई है। इसमें फ्लावर कैनोपी, पाथ वे, बैठने के लिए आरसीसी व लोहे की आकर्षक बेंच इत्यादि लगाई जाएगी। कबाड़ से बनी कलाकृतियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि कोशिश है कि फुर्सत के वक्त बच्चों को खेलने का मौका भी मिले और बड़े बुजुर्गों की परवरिश की जरूरत भी पूरी हो जाए। बच्चों के साथ खेलते-खेलते बुजुर्गों का वक्त भी अच्छे से गुजरता रहे। उनको घर या बाहर निकलने पर तन्हाई न महसूस हो। 

22 पार्कों में बनेंगे तालाब
योजना के अंतर्गत लोनी रोड पर स्थित राठी मिल के करीब दिव्यांग पार्क में एसटीपी का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही कड़कड़डूमा गांव के नजदीक ला अपार्टमेंट में सीनियर सिटीजन पार्क और मयूर विहार फेस-2 स्थित टोपियरी गार्डन में भी एसटीपी की स्थापना की जाएगी। साथ ही निगम ने अपने 22 पार्को में अमृत योजना के अंतर्गत तालाब बनाने की योजना भी बनाई है। मौजूदा समय पार्कों को चिन्हित करने का काम चल रहा है। इसके साथ ही जी-20 सम्मेलन के आयोजन को देखते हुए दिल्ली में डेढ़ लाख पौधे लगाने की भी योजना है। सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में गमले भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed