फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UPSC student starts radical movement

UPSC: छात्रों की उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

Tue, 05 Aug 2014 09:01 AM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
UPSC student starts radical movement

सरकार ने संसद में सोमवार को भले ही यूपीएससी परीक्षार्थियों के लिए सी-सैट में बदलाव की घोषणा की हो, लेकिन प्रदर्शनकारी पूरी तरह रोल बैक (वापस लेने) की मांग पर अडे़ हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि वह अंग्रेजी के विरोधी नहीं हैं, लेकिन तकनीकी, प्रबंधन के छात्रों को मिलने वाली वरीयता के खिलाफ हैं। छात्रों ने सी-सैट पूरी तरह से वापस न लेने पर मंगलवार से देशभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


संसद में सोमवार को पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने सरकार का पक्ष रखते हुए सी-सैट हटाने की बजाय पेपर से 9 प्रश्नों के साढ़े 22 नंबर को मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ने और वर्ष 2011 के छात्रों को दोबारा वर्ष 2015 में परीक्षा देने का मौका देने की बात कही है, लेकिन परीक्षार्थी इससे नाखुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सी-सैट पर सरकार का पक्ष एक साजिश

UPSC student starts radical movement

राष्ट्रीय अधिकार मंच के छात्रों का कहना है कि सरकार का निर्णय वास्तविक मांगों के विरुद्ध है। छात्रों का मूल मुद्दा सी-सैट पेपर को हटाने का था। सरकार के वर्ष 2011 में परीक्षा देने वाले छात्रों को वर्ष 2015 में दोबारा मौका देने की बात का स्वागत करते हैं, लेकिन सी-सैट को रोल बैक किए बगैर वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।

एक परीक्षार्थी विवेक का कहना है कि सी-सैट पर सरकार ने सदन में जो फैसला दिया है, यह छात्रों के खिलाफ हो रही साजिश को और मजबूती प्रदान करता है। सरकार बेशक सी-सैट पेपर में अंग्रेजी कंप्रीहेंशन के नौ प्रश्नों के साढ़े 22 नंबरों को मेरिट में नहीं जोड़ने की बात कर रही है, लेकिन हिंदी कंप्रीहेंशन के 30- 36 प्रश्न जो कि हिंदी भाषा के आते हैं, उनका अनुवाद कठिन होता है।  यह प्रश्न हिंदी समेत क्षेत्रीय भाषी क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों की मूल भावना के विपरीत है।

विरोध में प्रदर्शन करेंगे

UPSC student starts radical movement

एक परीक्षार्थी सुमित के अनुसार यूपीएससी परीक्षार्थियों को कभी भी अंग्रेजी भाषा से विरोध नहीं है, बल्कि हम सी-सैट हटाने की मांग कर रहे थे। क्योंकि सी-सैट पेपर में तकनीकी खामी है, जिसका विरोध किया जा रहा है।

सदन में सरकार के पक्ष से साफ होता है कि वे अंग्रेजी भाषा का हवाला देकर असली मांग को पूरा करने के आश्वासन से हट रही है। अंग्रेजी मुद्दा होता तो सी-सैट के साथ-साथ मुख्य परीक्षा में वर्ष 1979 से लागू अंग्रेजी अनिवार्य पेपर का भी विरोध करते, जोके तीन सौ नंबरों का क्वालीफाइंग होता है।

राष्ट्रीय अधिकार मंच के संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार से सरकार के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन तेज होगा। राजधानी समेत देश के सभी हिस्सों में विरोध प्रदर्शन उग्र किया जाएगा। सी-सैट पेपर के रोल बैक के बगैर उन्हें कोई मांग स्वीकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed