फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UPSC student commits suicide after expressing her pain in Delhi

'मां-पापा माफ करना': पहले प्रयास में पास होने था... UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Sat, 03 Aug 2024 09:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 03 Aug 2024 09:08 PM IST
सार

पुलिस को मृतका के पास से अंग्रेजी में लिखा तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में अंजलि ने अपना दर्द बयां कर यूपीएससी छात्रों की परेशानियों का जिक्र किया है।

विज्ञापन
UPSC student commits suicide after expressing her pain in Delhi
अंजलि (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब यूपीएससी की तैयारी कर रही एक और छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि आत्महत्या की घटना ओल्ड राजेंद्र नगर में 21 जुलाई को हुई, लेकिन मामला अब मीडिया की जानकारी में आया।

विज्ञापन


घटना के दिन सुबह के समय छात्रा अंजलि (25) ने अपने पीजी के रूम में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस को मृतका के पास से अंग्रेजी में लिखा तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में अंजलि ने अपना दर्द बयां कर यूपीएससी छात्रों की परेशानियों का जिक्र किया है। अंजलि ने छात्रों पर बढ़ते दबाव और पीजी व हॉस्टल की बढ़ती फीस को छात्रों पर भारी बताया है। नोट में वह खुद के डिप्रेशन में होने की भी बात कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के अकोला शहर की रहने वाली अंजलि पिछले करीब चार सालों से दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में पीजी में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। अंजलि के पिता महाराष्ट्र पुलिस में एएसआई हैं। 21 जुलाई की सुबह परिवार को अंजलि के आत्महत्या करने की बात पता चली।

विज्ञापन

परिवार दिल्ली आ गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि अंजलि यूपीएससी में अपने तीन प्रयास कर चुकी थी, लेकिन उसका चयन नहीं हो पाया था। इसके बाद से वह लगातार डिप्रेशन का शिकार थी। डॉक्टर से इलाज करवाने के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो पा रहा था। अपने नोट में अंजलि ने इसका जिक्र किया है।

अंजलि की दोस्त श्वेता ने पुलिस को बताया है कि 11 जुलाई को व्हाट्सएप पर हुई चैट में अंजलि ने पीजी की बढ़ती फीस का जिक्र किया था। दरअसल अंजलि को पांच अगस्त को हॉस्टल खाली करना था, लेकिन इससे पहले ही उसने मौत को गले लगा लिया। मौत के बाद उसने अंगदान करने की ख्वाहिश जाहिर की थी।

अंजलि ने अपने सुसाइड नोट में यह बातें लिखीं
अंग्रजी में लिखे सुसाइड नोट में सबसे पहले अंजलि ने आत्महत्या करने के लिए अपने माता-पिता से माफी मांगी है। वह लिखती है कि हर संभव प्रयास के बाद भी उसे शांति नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो गई है। डॉक्टर को दिखाने के बाद भी उसे आराम नहीं लग रहा है।

अंजलि लिखती है कि उसका सपना था कि वह पहले प्रयास में यूपीएससी पास कर ले, लेकिन छात्रों पर बढ़ते दबाव और रोजमर्रा की दिक्कतों की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाई। वह लिखती है कि आत्महत्या इसका कोई हल नहीं है, लेकिन इसके बाद भी वह मौत को गले लगा रही है। अपने नोट में उसने सरकारी नौकरियों में पारदार्शिता लाने और नौकरी पैदा करने की बात लिखी है। नोट में अंजलि पीजी और हॉस्टल की फीस बढ़ने और उस पर अंकुश लगाने की बात करती है। उसका कहना है कि यह लोग छात्रों को लूट रहे हैं, छात्र यह झेल नहीं पाते हैं। बढ़ती फीस की वजह से उसको भी हॉस्टल छोड़ना पड़ रहा है। नोट में अंजलि ने किसी किरन आंटी और अंकल का जिक्र किया है। वह लिखती है कि उसने उनके घर पर खूब मजा किया है, अंत वह माता-पिता को लिखती है, उसके जाने के बाद वह दुखी नहीं होंगे और उसके मरने के बाद उसके अंग दान कर देंगे।

पिता ने लगाया एक युवक पर परेशान करने का आरोप
अंजलि के पिता ने उसके एक दोस्त पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मामले में अंजलि के पिता ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से शिकायत की। उनका आरोप था कि युवक उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। मामले के जांच अधिकारी उनकी नहीं सुन रहे हैं। पिता ने कार्रवाई करने की बात कही है। पिता की वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अंजलि के शरीर पर किसी भी तरह के कोई चोट के निशान नहीं मिले थे। मेडिकल रिपोर्ट में कोई मारपीट की बात भी नहीं आई है। वहीं पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन का कहना है कि पिता की शिकायत पर केस के जांच अधिकारी को तलब किया गया था। मामले की जांच जारी है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed