{"_id":"6620a15c4d5702c818010bb9","slug":"upsc-civil-services-final-exams-result-rohit-secured-74th-position-in-civil-services-in-his-first-attempt-2024-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC Result: रोहित त्यागी... जिन्होंने पहले प्रयास में पाया 74वां स्थान, बताया कैसे पाई सिविल सेवा में कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC Result: रोहित त्यागी... जिन्होंने पहले प्रयास में पाया 74वां स्थान, बताया कैसे पाई सिविल सेवा में कामयाबी
Thu, 18 Apr 2024 11:13 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:13 AM IST
सार
दिल्ली के बुराड़ी स्थित झड़ौदा में रहने वाले रोहित त्यागी ने पहले प्रयास में ही सिविल सेवा में 74वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी है।
विज्ञापन
Rohit Tyagi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपने पर विश्वास हो तो मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य को भी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है दिल्ली के बुराड़ी स्थित झड़ौदा में रहने वाले रोहित त्यागी ने। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 74वीं रैंक हासिल की है।
वह परिवार के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने इस परीक्षा को पास किया है। संयुक्त परिवार में रहने वाले रोहित बताते हैं कि वह इंटरनेट से परीक्षा की अधिकतर तैयारी करते थे। उन्होंने मॉक टेस्ट के लिए कोचिंग का सहारा लिया। उनका वैकल्पिक विषय भूगोल था।
उन्होंने स्कूली शिक्षा घर के पास के स्कूल से प्राप्त की। बीटेक की पढ़ाई वर्ष 2022 में आईपी विश्वविद्यालय से पूरी की। वह कहते हैं कि इस कठिन परीक्षा को पास करने के लिए आत्मविश्वास होना जरूरी है।
विज्ञापन
पढ़ाई करते वक्त कई ऐसे पड़ाव आते हैं, जब मन अंदर से घबराता है, लेकिन उस चीज से लड़ना होता है। उन्होंने इस परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों से कहा कि सीमित संसाधनों से तैयारी करने की कोशिश करें। हर चीज पढ़ने से बेहतर है कि जरूरी चीजों को पढ़ें।

पूर्व अभ्यर्थियों के वीडियो से ली मदद
रोहित बताते हैं कि उन्होंने पूर्व अभ्यर्थियों के वीडियो से काफी मदद ली। वीडियो देखकर परीक्षा की तैयारी करते थे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के लिए घंटे नहीं स्थिरता होनी बहुत जरूरी है, जो भी करें खूब मेहनत से करना चाहिए।

रोहित बताते हैं कि वह सोशल मीडिया का सीमित इस्तेमाल करते थे। दोस्तों व परिवार के सदस्यों से मिलना होता रहता था। टेलीग्राम ने इसमें उनकी परीक्षा की रूपरेखा समझने में भी मदद की। वह कहते हैं कि आज के युवा अधिकतर सोशल मीडिया की आभासी दुनिया में लगे हुए हैं, जबकि वह वास्तविक नहीं है।