{"_id":"6ad621af5b4c479b06055d78","slug":"upsc-aspirant-in-old-rajinder-nagar-dies-by-hanging-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-159904-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ओल्ड राजेंद्र नगर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ओल्ड राजेंद्र नगर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाया फंदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में यूपीएससी की तैयारी कर रहे 25 वर्षीय छात्र ने फंदा लगा लिया। मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी अल्टा भारत कुमार रेड्डी के रूप में हुई है। वह दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2:38 बजे मकान नंबर 11ए/16 में एक छात्र के फंदे से लटके होने की पीसीआर कॉल मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फ्लैट अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर जांच की तो छात्र का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। शुरुआती जांच में नोट में पढ़ाई से संबंधित तनाव और अवसाद का जिक्र होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस छात्र की मौत से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। डीसीपी रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम समेत अन्य कानूनी प्रक्रिया के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।