{"_id":"6567e357eb7e390435068635","slug":"uproar-in-the-house-over-indecent-remarks-against-congress-woman-councilor-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD : सदन में कांग्रेस की महिला पार्षद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर हंगामा, भाजपा ने कहा-आंदोलन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD : सदन में कांग्रेस की महिला पार्षद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर हंगामा, भाजपा ने कहा-आंदोलन करेंगे
Thu, 30 Nov 2023 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Nov 2023 06:51 AM IST
सार
कांग्रेस व भाजपा पार्षदों ने इसे अपमानजनक बताया है। कांग्रेस दल के पार्षदों का आरोप है, ब्रजपुरी वार्ड पार्षद नाजिया खातून सदन में अपने वार्ड से संबंधित मुद्दों पर बोल रही थीं, तभी आप के पार्षदों के खेमे से यह टिप्पणी की गई।
विज्ञापन
नगर निगम की बैठक में...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निगम सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस की महिला पार्षद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर हंगामा हो गया। कांग्रेस व भाजपा पार्षदों ने इसे अपमानजनक बताया है। कांग्रेस दल के पार्षदों का आरोप है, ब्रजपुरी वार्ड पार्षद नाजिया खातून सदन में अपने वार्ड से संबंधित मुद्दों पर बोल रही थीं, तभी आप के पार्षदों के खेमे से यह टिप्पणी की गई। महिला पार्षद पर हुई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने मेयर डॉ शैली ओबेरॉय के कार्यालय के बाहर धरना दिया। भाजपा के पार्षदों ने भी इनका समर्थन किया। नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह ने मेयर से मांग की कि महिला पार्षद से बदतमीजी करने वाले पार्षद को यदि सदन से निकाला नहीं तो भाजपा आंदोलन करेगी।
कांग्रेस दल की नेता नाजिया दानिश ने आरोप लगाया कि नाजिया खातून ने बोलना शुरू किया तो आप के एक पार्षद ने कहा कि क्या वह बैठक के दौरान सार्वजनिक मुद्दे उठाने के लिए पैसे लेती हैं। उसी सदस्य ने अपमानजनक तरीके से उनपर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी भी की। इस दौरान मेयर, डिप्टी मेयर और नेता सदन हंसते रहे। सदन में हंगामा बढ़ने के बाद कार्यवाही स्थगित हो गई। लेकिन कांग्रेस पार्षदों ने करीब घंटे भर तक मेयर कार्यालय के सामने धरना दिया और टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए सदन की रिकॉर्डिंग की जांच की मांग की। फिर नेता सदन मुकेश गोयल ने आकर कांग्रेस पार्षदों से बात की और मेयर से मिलने के लिए तैयार किया। मुलाकात के दौरान मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कांग्रेस पार्षदों से सोमवार तक का समय मांगा और आश्वासन दिया कि सदन की कार्यवाही की रिकार्डिंग की जांच कराने के बाद टिप्पणी करने वाले सदस्य को जरूर निलंबित किया जाएगा।
सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने स्टैंडिंग कमेटी का गठन करने की मांग की। गृह कर में वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बीच सदन की बैठक शुरू हुई। कांग्रेस पार्षद स्टैंडिंग कमेटी गठन करें और हाउस टैक्स वापस लें जैसी मांगों वाली तख्तियां साथ लेकर आए थे। भाजपा के पार्षदों ने दिल्ली में कुत्तों और बेसहारा पशुओं के आतंक का मुद्दा उठाया। निगम सदस्य योगेश वर्मा ने निगम आयुक्त से शहर में कुत्तों के काटने से संबंधित आंकड़े पेश करने की मांग की।
विज्ञापन
नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह ने कहा कि सदन में दिवंगत डीबीसी कर्मचारियों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर नौकरी देने संबंधी प्रस्ताव को खारिज कर आप का कर्मचारी विरोधी चेहरा सामने है। डीबीसी कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में काम करते हैं। 29 डीबीसी कर्मचारियों की मृत्यु के बाद इनके आश्रितों को नौकरी देने संबंधी प्रस्ताव सदन में रखा गया था, जिसे आप ने खारिज कर दिया।
एमसीडी को कमजोर कर रही आप : भाजपा
प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर एमसीडी के कामकाज के संबंध में निशाना साधा है। भाजपा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी लगातार एमसीडी को कमजोर करने व पंगू बनाने में लगी है। इस कड़ी में वह उसके अधिकार व कार्य दिल्ली सरकार को सौंप रही है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी एमसीडी में स्थायी समिति का गठन न होने की आड़ में गैर कानूनी तौर पर सदन में महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रस्ताव पास कर रही है। लिहाजा वह इस मामले की उपराज्यपाल के पास शिकायत करेगी।
महिला पार्षद के अपमान का संज्ञान लें मालीवाल : कपूर
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने एमसीडी सदन की बैठक में आम आदमी पार्टी के पार्षदों के एक महिला पार्षद पर अभद्र टिप्पणी करने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में महापौर शैली ओबेरॉय की चुप्पी और अन्य पार्षदों की हंसी ठिठोली ने आम आदमी पार्टी के महिला विरोधी चेहरे को उजागर किया है। प्रवीण शंकर कपूर ने इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से स्वत: संज्ञान लेेने की मांग की।
बिना चर्चा के एजेंडा पास करना अलोकतांत्रिक : लवली
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने एमसीडी सदन की बैठक में बिना चर्चा के एजेंडा पास करने के कदम को अलोकतांत्रिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों के हंगामे की वजह से सदन में कोई जनहित के काम न होने के कारण लोगों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षदों की नूरा कुश्ती के चलते 11 महीने बीतने के बावजूद स्थायी समिति और वार्ड समितियों का गठन नहीं हो सका है।