फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   updates and developments of sealing issue dda meeting starts at lg anil baijal house

सीलिंग को लेकर दिल्ली बंद: DDA की बैठक खत्म, व्यापारियों को बड़ी राहत देने वाले 3 प्रस्ताव पास

Fri, 02 Feb 2018 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Feb 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
updates and developments of sealing issue dda meeting starts at lg anil baijal house
द‌िल्ली में सील‌िंग के ख‌िलाफ बंद - फोटो : ANI

पिछले महीने भर से राजधानी में चल रही सीलिंग को रोकने के लिए शुक्रवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की अहम बैठक खत्म हो चुकी है। एलजी अनिल बैजल इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में तीन प्रस्ताव पास क‌िए गए हैं जो व्यापार‌ियों को राहत देने वाले हैं।

विज्ञापन


3 द‌िन बाद डीडीए की फ‌िर से बैठक होगी ज‌िसमें इन प्रस्तावों पर अंत‌िम मुहर लगेगी। हालांक‌ि बताया जा रहा है क‌ि इस तरह के प्रस्ताव को पास होने में काफी वक्त लगता है लेक‌िन द‌िल्ली में ज‌िस तरह से आपातकालीन स्थ‌ित‌ि बनी हुई है उससे यह प्रस्ताव जल्द पास हो जाएंगे।
विज्ञापन


ये तीन प्रस्ताव हैं-
1- FAR यानी फ्लोर एर‌िया रेश‌ियो को 80 से बढ़ाकर 350 करने का प्रस्ताव क‌िया गया है।
2- कनवर्जन चार्ज कम करने का प्रस्ताव है।
3- कनवर्जन चार्ज भरने में देरी होने पर लगने वाली पेनाल्टी को 10 गुना से दोगुना करने का भी प्रस्ताव है।

अब उम्मीद की जा रही है क‌ि व्यापार‌िक संगठन अपनी बेम‌ियादी हड़ताल वापस ले लेंगे। हालांक‌ि इस वक्त उन्हें बैठक में हुए फैसले की जानकारी नहीं म‌िली है इसल‌िए उनका व‌िरोध अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक खत्म होने के बाद ये बोले बीजेपी और भाजपा के नेता
 

 

इन मुद्दों पर हुई बात

updates and developments of sealing issue dda meeting starts at lg anil baijal house
sealing - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि बैठक में एफएआर, कन्वर्जन चार्ज और उस पर जुर्माना राशि कम करने को लेकर फैसला हुआ है। डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि शुक्रवार को एलजी हाऊस में बैठक होने वाली है। इसके लिए प्राधिकरण की तैयारी लगभग पूरी है।


व्यापारियों को सीलिंग पर बड़ी राहत देने के लिए कन्वर्जन चार्ज और उस पर लगने वाली जुर्माना राशि को कम करने का विचार है। हालांकि अंतिम फैसला बैठक के बाद ही सबके सामने आएगा।
 

इसके अलावा अधिकारी ने एफएआर शुल्क की बढ़ोतरी होने का प्रस्ताव भी बैठक में रखे जाने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद इसे अंतिम मंजूरी के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भेजा जाएगा। डीडीए ने बोर्ड बैठक को लेकर ड्राफ्ट प्लान तैयार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed