फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Update on the Jamia Millia Islamia Students' Union election

दिल्ली: जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर लिखित आदेश जारी, छात्रों के निलंबन नोटिस वापस; जांच कमेटी होगी गठित

Mon, 26 Oct 2026 08:28 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 26 Oct 2026 08:28 AM IST
सार

जामिया ने ने करीब दो दशक बाद छात्रसंघ चुनाव कराने का एलान किया है। जामिया के रजिस्ट्रार कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि जामिया मिलिया इस्लामिया छात्र संघ का चुनाव जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने की तारीख से 15 दिनों के बाद आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
Update on the Jamia Millia Islamia Students' Union election
जामिया मिलिया इस्लामिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को कई अहम फैसले किए। प्रशासन ने करीब दो दशक बाद छात्रसंघ चुनाव कराने का एलान किया है। 26 अक्तूबर को जारी रजिस्ट्रार कार्यालय के आदेश के मुताबिक, जामिया मिलिया इस्लामिया छात्र संघ का चुनाव जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने की तारीख से 15 दिनों के बाद आयोजित किया जाएगा। जामिया प्रशासन ने आदेश जारी कर यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


जामिया प्रशासन ने बताया, विरोध प्रदर्शन की अवधि के दौरान छात्रों को जारी किए गए निलंबन और कारण बताओ नोटिस को तुरंत वापस (निरस्त) लिया जाता है। विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाइयों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


एबिन और रेहान पंवार अभी भी भूख हड़ताल पर
रिदा नौशाद, जासिम और रेहान हैदर ने भूख हड़ताल खत्म की। अब एबिन और रेहान पंवार भूख हड़ताल पर हैं। ये दोनों भी प्रशासन द्वारा किए समझौते पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। मगर फिर भी भूख हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सांसदों पर एफआईआर
दिल्ली पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर तीन सांसदों के खिलाफ बिना अनुमति कैंपस में घुसने और माहौल खराब करने के आरोप में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। इन सांसदों में कांग्रेस लोकसभा सांसद इमरान मसूद, कांग्रेस राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद मोहिबुल्लाह नदवी शामिल हैं। इन पर बिना अनुमति और अनधिकृत रूप से कैंपस में घुसने और छात्रों को भड़का कर माहौल खराब करने का आरोप है।


दक्षिण-पूर्व जिले के जामिया नगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी की शिकायत पर दर्ज की गई है। जामिया में छात्र पिछले 14 दिनों से प्रदर्शन जारी था। छात्र जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्टूडेंट्स यूनियन को बहाल करने, चुनाव की तारीखों का ऐलान करने, प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई को वापस लेने और चीफ प्रॉक्टर व सुरक्षा सलाहकार का इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed