फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP Shia Waqf Board Chairman waseem rizvi relief by supreme court stay on arrest till june 3

वसीम रिजवी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, तीन जून तक गिरफ्तारी पर रोक

Thu, 16 May 2019 08:23 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 May 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
UP Shia Waqf Board Chairman waseem rizvi relief by supreme court stay on arrest till june 3
वसीम रिजवी - फोटो : self
सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ की एक वक्फ संपत्ति पर कब्जा करने और हमला करने के एक मामले में उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी की गिरफ्तारी पर तीन जून तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन


जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस संजीव खन्ना की अवकाशकालीन पीठ ने इस मामले में रिजवी को गिरफ्तारी से मिली छूट को और 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है। 

17 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले में यह तय करेगा कि रिजवी के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द होनी चाहिए या नहीं? तीन मई को हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगी रोक के अपने पूर्व आदेश को वापस ले लिया था। इसके बाद से रिजवी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed