{"_id":"6778cfbbae6ade17b20d24ff","slug":"up-police-si-pradeep-kumar-dies-in-east-delhi-road-accident-last-night-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Accident: पूर्वी दिल्ली में यूपी पुलिस के SI की मौत, गाजियाबाद के ट्रैफिक सर्कल में थे तैनात; आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Accident: पूर्वी दिल्ली में यूपी पुलिस के SI की मौत, गाजियाबाद के ट्रैफिक सर्कल में थे तैनात; आरोपी फरार
Sat, 04 Jan 2025 11:36 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:36 AM IST
सार
पूर्वी दिल्ली में गाजियाबाद के ट्रैफिक सर्कल में तैनात 47 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एफआईआर भी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के टेल्को टी-पॉइट फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार (47) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बीती रात 10.35 बजे हुआ था।
विज्ञापन
एसआई अपनी बाइक पर सवार होकर आनंद विहार की तरफ से एनएच 24 की ओर जा रहे थे। यह हिट एंड रन का मामला बताया जा रहा है। पुलिस को मौके पर आंशिक नंबर वाली पीली नंबर प्लेट का एक टूटा हुआ टुकड़ा मिला है। फिलहाल, पुलिस ने धारा 281/106(1) बीएनएस पीएस पीआईए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन