{"_id":"f5e7fa2f306993ecb81e06fbfb6d18f4","slug":"up-police-identify-youths-at-home-at-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में घर पर युवकों को लाकर शिनाख्त करा रही यूपी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में घर पर युवकों को लाकर शिनाख्त करा रही यूपी पुलिस
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 06 Nov 2015 05:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा धर्मपुरा गांव के पास स्थित रेलवे डिफेंस इनक्लेव में दिन दहाड़े डकैती पड़ी थी। आरोप है कि पुलिस बदमाशों को तो नहीं पकड़ सकी लेकिन पीड़ित परिवार को परेशान कर रही है। रात में कुछ युवकों को घर लाकर डकैती डालने वाले बदमाशों की शिनाख्त कराई जाती है।
विज्ञापन
दरअसल, रेलवे डिफेंस कॉलोनी में प्रेम कुमार परिवार के साथ रहते हैं। 31 अक्तूबर को बदमाशों ने डकैती डाली थी। लूटे हुए माल के साथ नई कार भी ले गए थे। पहले पुलिस ने घटना से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन
डेढ़ दिन बाद डकैती को चोरी में दर्ज किया गया। मामला मीडिया में आने के बाद में चोरी को लूट तो बताया लेकिन धाराओं में बदलाव नहीं किया। पुलिस अब पीड़ित परिवार के पास जाकर तरह-तरह की बात करती है और रात को 12 बजे कुछ युवकों को उनके घर ले जाकर शिनाख्त कराती है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने कई बार कहा कि उन्हें केवल फोटो दिखाए जाएं, मगर पुलिस जान पूछकर युवकों को उनके घर ला रही है। प्रेम कुमार के परिवार ने कॉलोनी छोड़ने का मन बना लिया। प्रेम कुमार का कहना है कि पुलिस से परेशान होकर यह निर्णय लेना पड़ेगा। सीओ राकेश ने बताया कि खुलासा करने का पूरा प्रयास जारी है। जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।