फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP kanpur journalist shubham tripathi murder in sand mafia coverage case nhrc send notice to UP government and police

पत्रकार की हत्या पर मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार व पुलिस को भेजा नोटिस 

Sat, 27 Jun 2020 10:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 27 Jun 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
UP kanpur journalist shubham tripathi murder in sand mafia coverage case nhrc send notice to UP government and police
NHRC

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शुक्रवार को रेत माफिया के खिलाफ कवरेज करने वाले पत्रकार की हत्या के मामले में यूपी सरकार और पुलिस को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, आयोग ने पत्रकार की हत्या पर मीडिया रिपोर्टों का स्वत: संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस भेजा है। कानपुर के स्थानीय अखबार कंपू मेल के पत्रकार की बीते दिनों रेत माफिया के खिलाफ खबर छापने के बाद हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने इस केस में किया था खुलासा
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में चार पहले दिनदहाड़े गोली मारकर की गई पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी की हत्या का मंगलवार को एएसपी ने खुलासा कर दिया। एएसपी के अनुसार इस घटना में नामजद लेडी डॉन और भूमाफिया दिव्या अवस्थी के इशारे पर उनके नजदीकी ने चार लाख की सुपारी देकर पत्रकार की हत्या कराई थी। एक नामजद व उसके दो साथियों को गिरफ्तार करते हुए इसका खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में भूमाफिया दिव्या अवस्थी व उसके नजदीकी (सुपारी देने वाला) सहित 9 नामजदों और दोनों शूटरों की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस के अनुसार पत्रकार द्वारा भूमाफिया के खिलाफ सोशल मीडिया पर चलाई गई मुहिम हत्या का कारण बनी। दिव्या अवस्थी पर 10 हजार व उसके देवर समेत अन्य दो पर 5-5 हजार रुपये का ईनाम भी पुलिस ने घोषित कर दिया है। 


गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पोनी रोड झंडा चौराहा निवासी 28 वर्षीय प्रापर्टी डीलर व पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी 19 जून शुक्रवार को अपने दोस्त मुख्तार अहमद के साथ शहर आया था। दोपहर बाद बाइक से घर लौटते समय सहजनी मोड़ के पास बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर शुभममणि की हत्या कर दी थी। मृतक के भाई ऋषभमणि त्रिपाठी ने शुक्लागंज के मोहल्ला शक्ति नगर निवासी भूमाफिया दिव्या अवस्थी व उनके पति कन्हैया अवस्थी सहित दस लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed