फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP Film City Developer company of Film City to be built in Greater Noida took possession

UP Film City: ग्रेटर नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी की विकासकर्ता कंपनी ने लिया कब्जा, जानें कब होगा शिलान्यास

Mon, 10 Jun 2024 11:10 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Jun 2024 11:10 PM IST
सार

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में फिल्म सिटी प्रस्तावित है। फिल्म सिटी का सात चरणों में विकास किया जाना है। प्रथम चरण में 230 एकड़ में फिल्म सिटी विकसित की जाएगी।

विज्ञापन
UP Film City Developer company of Film City to be built in Greater Noida took possession
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में विकसित होने वाली यूपी की फिल्म सिटी का विकासकर्ता बोनी कपूर की बेव्यू कंपनी और भूटानी समूह ने प्रथम चरण के लिए प्रस्तावित 230 एकड़ भूमि पर कब्जा ले लिया है। इसके साथ ही निर्माण आदि के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने 22 से 24 जून के बीच फिल्मसिटी के शिलान्यास होने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में फिल्म सिटी प्रस्तावित है। फिल्म सिटी का सात चरणों में विकास किया जाना है। प्रथम चरण में 230 एकड़ में फिल्म सिटी विकसित की जाएगी। बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने भूटानी समूह के साथ मिलकर सबसे अधिक बोली लगाकर विकासकर्ता कंपनी का अधिकार लिया था। कैबिनेट ने भी विकासकर्ता कंपनी को आवंटन पत्र जारी कर दिया है। एक सप्ताह पहले ही फिल्म सिटी के निर्माण को शुरू करने के लिए दिल्ली में बैठक हुई थी। इसमें प्राधिकरण की ओर से कंपनी के सामने कुछ शर्त रखीं। जिसके बाद निर्माण शुरू करने को लेकर सहमति बनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शर्त के अनुसार कंपनी को प्राधिकरण के नाम 80 करोड़ रुपये बतौर सुरक्षा राशि जमा करने होंगे। इसके अलावा फिल्म सिटी से मिलने वाले राजस्व का 18 प्रतिशत भी यमुना प्राधिकरण को देना होगा। फिल्म सिटी के लिए मार्ग आदि अन्य जरूरी सुविधाएं प्राधिकरण विकसित करेगा, जबकि इसके डिजाइन और निर्माण का पूरा कार्य कंपनी को करना होगा। बोनी कपूर विशेष प्रयोजन माध्यम संस्था (एसपीवी) भी बनाएंगे, ताकि तय किए गए नियमानुसार डिजाइन व निर्माण किया जा सके।

विज्ञापन

बैठक के बाद होगा शिलान्यास 
जानकारी मिली है कि बोनी कपूर 22 से 24 जून के बीच ग्रेटर नोएडा आ सकते हैं। ग्रेटर नोएडा आने के बाद वे यमुना प्राधिकरण की बैठक में शिरकत करेंगे। इसके बाद फिल्म सिटी का शिलान्यास हो सकता है। फिल्म सिटी का निर्माण तय नियमों के अनुसार कराने व मॉनिटरिंग के लिए यीडा के सीईओ और एसीईओ को भी बोर्ड में विकासकर्ता कंपनी के अधिकारियों के साथ शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed