फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP eve teasing cases increasing taking lives of people before sudeeksha ghaziabad journalist vikram joshi also died

यूपी में छेड़छाड़ की वारदातें ले रही हैं जान, सुदीक्षा से पहले गाजियाबाद के एक पत्रकार की हो चुकी है मौत

Tue, 11 Aug 2020 03:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 11 Aug 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
UP eve teasing cases increasing taking lives of people before sudeeksha ghaziabad journalist vikram joshi also died
सुदीक्षा भाटी और विक्रम जोशी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

यूपी में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जिसकी कीमत कई बार आम जनता को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराध की एक लंबी फेहरिस्त है जो यूपी पुलिस और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। इसका ताजा उदाहरण बुलंदशहर के सिकंदराबाद में हुई सुदीक्षा भाटी की मौत है जिसमें छेड़खानी के दौरान सड़क दुर्घटना में छात्रा की जान चली गई।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने इस मामले में छेड़खानी होने की बात से साफ इनकार किया है और कहा है कि यह मात्र एक सड़क दुर्घटना ही थी। वहीं परिवार का कहना है कि कुछ बाइक सवार शोहदे कई किलोमीटर तक सुदीक्षा और उसके भाई का पीछा करते रहे, जिसमें दुर्घटना का शिकार होकर उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि यह अकेला मामला नहीं है जिसमें ऐसा हुआ हो। इससे पहले गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की भी जान सिर्फ इसलिए चली गई थी क्योंकि वह अपनी भांजी केे साथ हुई छेड़छाड़ की वारदात की रिपोर्ट पुलिस में कराना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस से कई बार रिपोर्ट लिखने के लिए कहा लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। फिर एक दिन जब वह अपनी बहन के घर से लौट रहे थे तो बीच सड़क पर कुछ बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


पुलिस ने विक्रम जोशी हत्याकांड में 9 आरोपियों को तो वारदात के अगले दिन ही पकड़ लिया था वहीं मुख्य आरोपी को बीते सप्ताह ही गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अब इस मामले में कोई गिरफ्तारी शेष नहीं है और अब मामले की चार्जशीट तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed