{"_id":"589182d94f1c1bf13ee801f4","slug":"up-election-2017-bjp-campaign-will-demonetization-notbandi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP ELECTION 2017 : नोटबंदी में खरीदी बाइक करेंगी भाजपा का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP ELECTION 2017 : नोटबंदी में खरीदी बाइक करेंगी भाजपा का प्रचार
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
bike
चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद अब भाजपा की प्रचार बाइक गाजियाबाद की संकरी गलियों में भी फर्राटा भरती नजर आएंगी। गाजियाबाद को कुल 20 बाइक मिलनी हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए चार-चार बाइक भाजपाइयों को मिलेंगी। यह वे बाइक हैं जोकि नोटबंदी के दौरान भाजपा द्वारा खरीदी गईं थीं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश संगठन ने इस बार बाइक से प्रचार करने की नीति तैयार की थी।
विज्ञापन
इसके लिए राज्य चुनाव आयोग से प्रदेश के सभी जनपदों केलिए 1600 बाइकों से प्रचार की अनुमति मांगी गई थी। हालांकि राज्य चुनाव आयोग ने अनुमति नहीं दी थी। इस पर मामला मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष पहुंच गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
bike
अब मुख्य चुनाव आयोग द्वारा इन बाइकों से प्रचार की मंजूरी दिए जाने के बाद जल्द ही भाजपा इन्हें अपने प्रचार में शामिल कर लेगी। इन बाइकों से भाजपाई संकरी गलियों में भी प्रचार कर सकेंगे। भाजपा ने इन बाइकों को अपने झंडे के रंग के अनुसार ही बेहद आकर्षक रूप से तैयार किया है।