{"_id":"5f2e31446dba4956765d743b","slug":"up-chief-minister-reaches-noida-inaugurate-400-bedded-covid-hospital-in-noida-sector-39","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: सीएम योगी ने 400 बेड वाले अत्याधुनिक कोविड अस्पताल का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: सीएम योगी ने 400 बेड वाले अत्याधुनिक कोविड अस्पताल का किया लोकार्पण
Sat, 08 Aug 2020 11:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:05 AM IST
सार
- 250 बेड के साथ होगा शुरू, जल्द बढ़कर होंगे 400 बेड
- डायलिसिस यूनिट व लैब की सुविधा भी मिलेगी
विज्ञापन
नोएडा के कोविड अस्पताल का मुख्यमंत्री योगी ने किया लोकार्पण
- फोटो : लाल सिंंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम फील्ड में कोविड-19 महामारी से बचाव व रोकथाम की व्यवस्था के प्रबंधन में नए सिरे से जुट गई है। मुख्यमंत्री दो दिन में तीन मंडलों की समीक्षा करेंगे। इसी के तहत आज मुख्यमंत्री योगी नोएडा सेक्टर 39 पहुंचे और यहां स्थित 400 बेड वाले अत्याधुनिक कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
नोएडा के कोविड-19 अस्पताल के उद्घाटन के दौरान सीएम योगी के साथ सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, बीजेपी महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता मौजूद रहे। जिले के डीएम सुहास एलवाई सहित कई आला अफसर उनकी अगुआनी के लिए मौजूद थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम योगी शनिवार सुबह यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी के आगमन को देखते हुए यहां पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई। अस्पताल में बहुत कम लोगों का ही प्रवेश मिला।
विज्ञापन
आज से भर्ती होंगे मरीज
मुख्यमंत्री के उद्घाटन करने के बाद से ही यहां कोरोना के मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अभी 250 बेड के साथ अस्पताल शुरू हो रहा है। धीरे-धीरे 400 बेड की सुविधा शुरू हो जाएगी। अस्पताल में डायलिसिस यूनिट और लैब भी होगी।
अभी 28 बेड आईसीयू व 9 बेड इमरजेंसी में हैं
सीएमओ डॉक्टर दीपक ओहरी ने बताया कि अभी 28 बेड आईसीयू व 9 बेड इमरजेंसी में हैं। इनके अलावा 65-65 बेड के दो आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इसमें 28 डॉक्टर और 80 से ज्यादा पैरामेडिकल स्टाफ है जिसमें 58 स्टाफ नर्स, तीन लैब टैक्नीशियन, एक एक्सरे टेक्नीशियन, वार्ड बॉय आदि शामिल हैं।
द्वितीय फ्लोर पर डायलिसिस यूनिट और लैब हैं। यहां लेवल-1, 2 और 3 श्रेणी के मरीजों का इलाज हो सकेगा। प्रबंधकों के अलावा हर फ्लोर के लिए डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स आदि की ड्यूटी लगाई गई है।
बिल एवं मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन और टाटा समूह से मिली मदद
अस्पताल का निर्माण नोएडा प्राधिकरण ने कराया है, जबकि कोविड संबंधित सभी सुविधाएं सीएसआर के तहत टाटा समूह और बिल गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से दी जा रही हैं। कुछ महीने के बाद सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल को यहां पर शिफ्ट किया जाना था, लेकिन इसी बीच जिले में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़ना शुरू हो गया।