{"_id":"5f8d17455fa20b384b100dd1","slug":"up-bulandshahr-by-polls-leaders-has-started-campaigning-fight-is-neck-to-neck","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः चुनावी रण में बड़े नेताओं का आगमन शुरू, अभी तक है टक्कर का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः चुनावी रण में बड़े नेताओं का आगमन शुरू, अभी तक है टक्कर का मुकाबला
Mon, 19 Oct 2020 10:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:04 AM IST
सार
- अजित सिंह के बाद अब 22 को है मुख्यमंत्री के आने की उम्मीद
- अपने पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जोश भरने पहुंचेंगे नेता
विज्ञापन
bihar election tea seller spreads awareness about voting
- फोटो : ANI
विस्तार
बुलंदशहर में नामांकन के बाद से ही चुनावी प्रचार में तेजी आ गई है। चुनावी रण में अब बड़े नेताओं का आगमन भी शुरू हो गया है। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अजित सिंह के बाद अब 22 अक्तूबर को सूबे के मुखिया के आने की अटकलें तेज हो गई है।
अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में बड़े नेता जल्द ही बुलंदशहर का रुख कर सकते हैं। जिसको लेकर सभी प्रत्याशियों में जोश भरा हुआ है। बुलंदशहर विधानसभा उपचुनाव के लिए 19 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन किए हैं। जिनके नामांकन पत्रों की शनिवार को हुई जांच में सभी सही भी पाए गए।
वहीं, शनिवार को ही बडे़ नेताओं का आगमन भी शुरू हो गया है। शनिवार को रालोद के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने इसकी शुरूआत कर दी है। वह अपनी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में बुलंदशहर पहुंचे और प्रत्याशी को जीत दिलाने की अपील की।
विज्ञापन
वहीं, नुमाइश मैदान पर ही 22 अक्तूबर को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा कर सकते हैं। बहरहाल तीन नवंबर को मतदान होना है और तब तक कई बड़े नेताओं के आगमन की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं, इन बडे़ नेताओं के आगमन से पुलिस प्रशासन के हाथपांव भी फूले हुए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बैठक
भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें 22 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के जनपद में होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 22 अक्तूबर को नुमाइश मैदान में होना है।