{"_id":"5f4a21708ebc3e411b541ce7","slug":"up-bulandshahr-anoopshahr-mla-sanjay-sharma-protesting-in-goshala-after-death-of-cattle-due-to-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशों की मौत पर नाराज हुए अनूपशहर के विधायक, रात से ही गोशाला में डाला डेरा, डीएम की भी न सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशों की मौत पर नाराज हुए अनूपशहर के विधायक, रात से ही गोशाला में डाला डेरा, डीएम की भी न सुनी
Sat, 29 Aug 2020 03:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 29 Aug 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
विधायक संजय शर्मा बैठे धरने पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना छेत्र के गांव नगलकरण की अस्थाई गोशाला में लगातार हो रही गोवंश की मौतों के बाद अनूपशहर के विधायक संजय शर्मा की नाराजगी इतनी बढ़ी कि वह शुक्रवार की रात से ही गोशाला में डेरा जमाए बैठे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि स्थानीय लोग बीते काफी समय से गोशाला की शिकायत विधायक से कर रहे थे। अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने ग्राम प्रधान, पशु चिकित्सक और एडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार रात से गोशाला पर डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन
रात 11 बजे एडीएम प्रशासन मौके पर पहुंचे उन्होंने विधायक को समझाया लेकिन वह टस से मस नहीं हुए। फिर सुबह 7 बजे डीएम रविंद्र कुमार भी गोशाला पर पहुंचे। डीएम ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म करने की अपील की लेकिन दोनों की बातचीत धीरे-धीरे तकरार में तब्दील हो गई। फिर डीएम भी वहां से निकल गए।
विज्ञापन
उधर, देर रात पशु चिकित्सक डॉक्टर चंद्रजीत सिंह, ग्राम प्रधान विकास राघव और एडीओ लखावटी श्रीपाल सिंह के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज हो गयी है। हालांकि अब भी विधायक स्थानीय लोगों के साथ गोशाला में डटे हुए हैं।