फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unreserved tickets will be available at the gate of New Delhi Railway Station

Delhi NCR News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के गेट पर ही मिलेगा अनारक्षित टिकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। अनारक्षित टिकट लेने के लिए यात्रियों को होने वाली परेशानी दूर होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गेट पर ही मोबाइल-अनारक्षित टिकट प्रणाली (एम-यूटीएस) सहायकों की तैनाती का निर्णय लिया है। ये लोग यात्रियों को मौके पर ही टिकट उपलब्ध कराएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस योजना की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से होगी। सफलता मिलने के बाद इसे अन्य बड़े स्टेशनों पर भी लागू किया जाएगा।

एम-यूटीएस सहायक मोबाइलनुमा एक मशीन के जरिए यात्रियों का गंतव्य पूछकर वहीं पर अनारक्षित टिकट प्रिंट कर दे देंगे। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने आवेदन आमंत्रित किए हैं और अगले माह तक चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। चयनित सहायकों को प्रशिक्षण देकर स्टेशन पर तैनात किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें काउंटर या मशीनों के सामने लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही बेटिकट यात्रियों को रोकने में भी मदद मिलेगी। प्लेटफार्म पर प्रवेश करने से पहले ही टिकट जांच की जाएगी और जिनके पास टिकट नहीं होगा, उन्हें मौके पर ही टिकट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed