फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unlock 1 live updates delhi noida greater noida gurugram ghaziabad faridabad buloandshahr new cases deaths borders traffic amit shah kejriwal announcements

Delhi-NCR Live: दिल्ली में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 2224 नए मामले आए सामने, गौतमबुद्धनगर में 70 पॉजिटिव

Mon, 15 Jun 2020 07:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 15 Jun 2020 07:22 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में संक्रमण की दर लगातार तेज गति से बढ़ रही है।  खासतौर से दिल्ली में अब संक्रमितों की कुल संख्या लगभग 39 हजार हो गई है। बीते दो दिनों से यहां दो हजार से अधिक संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दिल्ली के सीएम केजरीवाल और एलजी अनिल बैजल के साथ बैठक करेंगे, जिसमें अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी भी मौजूद होंगे। इसके साथ ही एनसीआर के शहरों की स्थिति भी बेहद खराब है क्योंकि यहां भी लगातार संक्रमण बढ़ रहा है। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
Unlock 1 live updates delhi noida greater noida gurugram ghaziabad faridabad buloandshahr new cases deaths borders traffic amit shah kejriwal announcements
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : pti

विस्तार

वापस लिया नर्सिंग होम को कोविड विशेष घोषित करने का फैसला

विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने नर्सिंग होम को कोविड विशेष बनाने वाले अपने फैसले को वापस ले लिया है। नर्सिंग होम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएन दास ने इस बाबत एक आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, दिल्ली के 10 से 49 बेड की क्षमता वाले नर्सिंग होम को कोविड नर्सिंग होम नहीं बनाया जाएगा। इनमें सभी मरीजों का इलाज हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि शनिवार को सरकार ने घोषणा की थी कि 10 से 49 बेड की क्षमता वाले सभी छोटे एवं मध्यम मल्टीस्पेशियलिटी नर्सिंग होम को कोविड नर्सिंग होम बनाया जाएगा। इनमें 5 हजार बेड की व्यवस्था होगी। इस क्षमता वाले सभी नर्सिंग होम को तीन दिन के अंदर अपने कोविड बिस्तरों को तैयार रखने का आदेश दिया गया था, लेकिन रविवार देर रात इस फैसले को वापस ले लिया।

दिल्ली में रिकॉर्ड 2224 नए मामले 
दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। राजधानी में आज कोरोना वायरस के 2224 नए मामले सामने आए। जबकि 56 लोगों की मौत को गई। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 41182 हो गई है। रविवार को 878 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। दिल्ली में अब तक 15823 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अबतक 1327 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 24032 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन


गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 169 मामले 
गुरुग्राम में रविवार को कोरोना वायरस के 169 मामले सामने आए हैं।

उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल में कोरोना जांच शुरू हुई 
 

उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और दिल्ली सरकार से अनुमोदन पाने के बाद अपनी नई स्थापित माइक्रोबायोलॉजी लैब में कोरोना वायरस की जांच शुरू कर दी है।


दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 242 हुई 
 

दिल्ली सरकार ने रविवार को जानकारी दी कि राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 242 हो गई है। अब तक 67 इलाकों को कंटेनमेंट जोन की सूची से हटाया गया है।

गौतमबुद्धनगर में 70 नए मामले 
 

गौतमबुद्धनगर में रविवार को कोरोना वायरस के 70 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 16 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक 510 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गौतमबुद्धनगर में अभी 413 सक्रिय मामले हैं। कोरोना वायरस से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 935 हो गई है। 

दिल्ली वेस्ट कार्यालय में पीएफ कोविड एडवांस का एक भी केस पेंडिंग नहीं
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जनसंपर्क अधिकारी राकेश द्विवेदी ने जानकारी दी कि पीएफ कमिश्नर उत्तम प्रकाश की अध्यक्षता में दिल्ली वेस्ट कार्यालय में कोरोना पीएफ एडवांस केस का एक भी मामला पेंडिंग नहीं है। इनकी पूरी कोशिश है कि नियमों के तहत जो भी पीएफ खाताधारक अपना पैसा निकालना चाहता है उसे जल्द से जल्द यह मुहैया कराया जाए। पिछले 50 दिनों से लगातार केसों का निस्तारण 24 घंटे के अंदर किया जा रहा है। यहां स्टाफ ने लॉकडाउन में बिना अवकाश के लगातार काम किया है। इसी बीच सभी पेंशनरों की देय पेंशन का भी लगातार भुगतान किया गया। इस बात की जानकारी दिल्ली वेस्ट कार्यालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी जारी की है।

दिल्ली सरकार ने बाड़ा हिंदू राव अस्पताल को कोरोना अस्पताल घोषित किया 
 

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत चल रहे बाड़ा हिंदू राव अस्पताल को दिल्ली सरकार ने कोरोना अस्पताल घोषित कर दिया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को कोरोनो रोगियों को भर्ती करने के लिए अस्पताल के सभी बेड उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

एलजी ने किया राधा स्वामी सत्संंग ब्यास का दौरा
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल राधा स्वामी सत्संग ब्यास के कैंपस का दौरा किया। दिल्ली के छतरपुर में स्थित इस कैंपस में कोरोना के मरीजों के लिए 10 हजार बेड लगाए जाएंगे।

कोरोना पर शाह-केजरीवाल की बैठक खत्म
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते खतरे पर चल रही गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली केे सीएम की बैठक खत्म हो चुकी है।

शुरू हुई गृहमंत्रालय में बैठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक करने के लिए पहुंच चुके हैं। उनके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया, मनीश सिसोदिया, सत्येंद्र जैन व अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। इस बैठक में कोरोना के बढ़ते खतरों से निपटने के उपायों पर चर्चा होगी।

केजरीवाल ने ट्वीट कर अपनी सरकार के फैसले की सराहना की
दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य में 10-49 बिस्तर की क्षमता वाले सभी छोटे एवं मध्यम मल्टीस्पेशिएलिटी नर्सिंग होम को 'कोविड-19 नर्सिंग होम' में बदल दिया जाए। इसी फैसले पर केजरीवाल ने आज ट्वीट कर कहा कि, दिल्ली सरकार के इस निर्णय से 5000 से अधिक बेड करोना के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। अगले कुछ दिनों में हमारे अधिकारी हर नर्सिंग होम के मालिक से बात करके उनकी समस्याओं को भी दूर करेंगे।

11 बजे गृहमंत्री के साथ केजरीवाल की होगी बैठक
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों के साथ दिल्ली में कोरोना की स्थिति को लेकर आज 11 बजे बैठक करेंगे।

दरियागंज की सब्जी मंडी में उड़ीं सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां
दिल्ली की दरियागंज सब्जी मंडी में लोगों की खासी भीड़ जमा दिखी। बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया गया। लोगों का तापमान चेक कर और चेहरे पर मास्क के बाद ही उन्हें सब्जी मंडी में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर आवाजाही सामान्य रूप से चल रही है
दिल्ली-गुरूग्राम बॉर्डर पर वाहनों की सामान्य आवाजाही है। गौरतलब है कि पहले गुरुग्राम की सीमा सील थी, बाद में दिल्ली सरकार ने अपनी सीमा सील कर दी जिससे आने-जाने वालों को काफी परेशानी हो रही थी। लेकिन अब अनलॉक के प्रथम चरण में गृहमंत्रालय की गाइडलाइन को मानते दोनों राज्यों ने अपनी सीमाएं खोल दी हैं। हालांकि नोएडा प्रशासन ने अब भी सीमाएं सील कर रखी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed