फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Minister Prakash Javadekar was made the election in-charge of delhi

विजय के लिए भाजपा का शंखनाद, मराठी और पूर्वांचली नेताओं के हवाले राजधानी

Fri, 09 Aug 2019 11:19 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Aug 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Prakash Javadekar was made the election in-charge of delhi
फाइल फोटो
दिल्ली की सत्ता से दो दशक से भी लंबे समय से दूर भाजपा ने इस बार विधानसभा चुनाव में विजय के लिए शंखनाद कर दिया है। चार राज्यों के चुनाव में भले दिल्ली का नंबर सबसे आखिरी है, लेकिन हाईकमान ने शुक्रवार को तीन प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही वनवास खत्म करने के जोरदार प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के बाद दिल्ली में विधानसभा का चुनाव होना है। भाजपा हाईकमान के एक साथ सभी राज्यों में चुनावी तैयारी शुरू करने के फैसले ने दिल्ली भाजपा में भी चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


हरियाणा और झारखंड में दो चुनाव प्रभारी तैनात किए गए हैं। दिल्ली में दो सह के साथ तीन प्रभारी मिलकर पार्टी की नैया पार लगाएंगे। दिल्ली भाजपा से जुड़े नेताओं की मानें तो हाईकमान ने दिल्ली में मराठी और पूर्वांचली नेताओं को चुनाव की जिम्मेदारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी न मिलने से कई तरह के कयास भी लग रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि हाईकमान को प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी पर पूरा भरोसा है। 

पहले दिल्ली नगर निगम और फिर लोकसभा में सातों सीटें इनकी अध्यक्षता में ही पार्टी ने हासिल की हैं। हाईकमान को विधानसभा चुनाव में भी उनसे कामयाबी पाने की उम्मीद है। 

दिल्ली भाजपा से जुड़े एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि कुछ दिन से चुनाव प्रभारी को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा था। ज्यादातर लोगों का मानना था कि दिल्ली से जुड़े पार्टी के बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी, लेकिन शुक्रवार को सामने आई सूची में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर को चुनाव प्रभारी बनाया गया। 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और नित्यानंद राय को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। कहा जा रहा है कि दिल्ली में सिखों और पूर्वांचलियों की बड़ी तादाद को देखते हुए हाईकमान ने यह मास्टर स्ट्रोक खेला है। 

बताया जा रहा है कि कुछ दिन के भीतर पार्टी के सदस्यता अभियान की समाप्ति के बाद सभी नए कार्यकर्ताओं को लेकर दिल्ली में चुनावी गतिविधियां तेज कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed