{"_id":"611def188ebc3e7a103bbd65","slug":"union-minister-hardeep-puri-claims-ownership-rights-given-to-more-than-eight-thousand-people-of-unauthorized-colonies","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का दावा, अनधिकृत कालोनियों के आठ हजार से अधिक लोगों को मालिकाना हक दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का दावा, अनधिकृत कालोनियों के आठ हजार से अधिक लोगों को मालिकाना हक दिया
Thu, 19 Aug 2021 11:11 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:11 AM IST
सार
- जहां झुग्गी वहां मकान योजना के तहत घर देने का काम करने का भी दावा किया
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं ऊर्जा और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि अनाधिकृत कॉलोनियों को अधिकार दिलाने का काम केन्द्र सरकार कर रही है। अभी तक लगभग 8000 से अधिक लोगों को मालिकाना हक दिया जा चुका है। यह जानकारी उन्होंने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दी।
विज्ञापन
इस मौके उन्होंने कहा कि जहां झुग्गी वही मकान योजना के तहत हजारों लोगों को घर देने का काम किया जा रहा है, जिसमें लगभग 7499 ईडब्ल्यूएस मकान में से 5199 फ्लैट बनकर वर्ष 2021 तक तैयार हो जाएंगे और बाकी फ्लैट वर्ष 2022 तक बना दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लैंड पुलिंग पॉलिसी के तहत आने वाले समय में 17 लाख इकाई बनेगी, जिसके तहत 6930 हेक्टेयर जमीन डीडीए में रजिस्टर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को बुराड़ी की जनता के आग्रह और क्षेत्रिय सांसद मनोज तिवारी के कहने पर वहां डीडीए ऑफिस बनाने की भी तैयारी भी शुरु हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह जागरुक है। अभी तक 56 करोड़ टीकाकरण हो चुके हैं और दिसंबर के अंत तक पूरे देश की जनता को टीका लगा दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में लोगों के मिल रहे स्नेह, प्यार और साथ से हम सभी काफी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। हम केन्द्र सरकार के कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और जनता का विश्वास देखकर हम दोहरी ऊर्जा के साथ आगे भी जनता की सेवा करते रहेंगे। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रमुख दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एवं प्रवक्ता ममता काले, प्रदेश प्रवक्ता अजय सहरावत एवं पूजा सूरी उपस्थित थे।
विज्ञापन