फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah AIIMS Admitted News: Amit Shah Health Union home minister amit shah admitted in aiims faces problem in breathing treatment under randeep guleria

Amit Shah Admitted in AIIMS: गृहमंत्री अमित शाह थकान और सिरदर्द के चलते देर रात एम्स में भर्ती

Tue, 18 Aug 2020 11:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 18 Aug 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah AIIMS Admitted News: Amit Shah Health Union home minister amit shah admitted in aiims faces problem in breathing treatment under randeep guleria
अमित शाह एम्स में भर्ती - फोटो : पीटीआई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कल रात 2 बजे थकान, सिरदर्द के चलते एम्स में भर्ती कराया गया। उनका इलाज ओल्ड प्राइवेट वार्ड में चल रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें हल्का बुखार भी है। एम्स के निदेशक डॉक्टर गुलेरिया की देखरेख में अन्य चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। बीते दिनों उन्हें कोरोना की शिकायत के चलते गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


एम्स की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गृहमंत्री अमित शाह बीते तीन-चार दिनों से थकान और शरीर में दर्द और सांस लेने में कुछ तकलीफ का अनुभव कर रहे थे। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


वह एम्स में कोरोना के बाद होने वाली समस्याओं की देखरेख (पोस्ट कोविड केयर) के लिए भर्ती कराए गए हैं। अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं और अस्पताल से ही काम कर रहे हैं। अमित शाह के एम्स में भर्ती होने के बाद एम्स की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट बीते शुक्रवार को निगेटिव आई थी। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी। उऩ्होंने ट्वीट कर कहा, 'आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया उन सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूंगा।'



दो अगस्त को कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

बता दें कि दो अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। गृहमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed