फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Bank of India, the scam: the surrender of the steel business

यूनियन बैंक घोटाला: स्टील कारोबारी ने किया सरेंडर

Tue, 13 Oct 2015 07:42 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 13 Oct 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
Union Bank of India, the scam: the surrender of the steel business

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मेन ब्रांच गाजियाबाद में हुए करीब 200 करोड़ के घोटाला प्रकरण के एक आरोपी स्टील कारोबारी रमेशचंद गोयल ने सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश अशोक कुमार ने आरोपी की अंतरिम जमानत अर्जी को खारिज करते हुए उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया।

सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुशीला स्टील के एमडी रमेशचंद गोयल और इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉन डिवाइस लिमिटेड के एमडी सुधीर कुमार कोड़ा ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और पीएनबी के अधिकारियों से साठगांठ करके बैंक को करीब 200 करोड़ रुपये का चूना लगाया था।
विज्ञापन


बिना माल लेन-देन किए फर्जी बिल और बैंक के लेटर ऑफ क्रेडिट के माध्यम से इस घोटाले को अंजाम दिया गया था। 2012 में सीबीआई ने यह मामला दर्ज किया था।

इसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के तीन अधिकारी रामसिंह ठाकुर, राजेश कुमार गुप्ता और प्रभुनाथ सिंह पहले से ही जेल में हैं।

रमेशचंद गोयल और सुधीर कोड़ा फरार चल रहे थे। इनमें से रमेशचंद गोयल ने सोमवार को सीबीआई विशेष कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed