फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unemployed bus marshals to protest against the government at Jantar Mantar today

Delhi NCR News: बेरोजगार बस मार्शल सरकार के खिलाफ आज जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
-दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा की कोठी से जंतर-मंतर तक मार्च प्रदर्शन की होगी शुरुआत
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के खिलाफ बेरोजगार सिविल डिफेंस बस मार्शल सड़कों पर उतरने को तैयार हैं। लगभग 10 हजार से अधिक बेरोजगार मार्शलों ने अपने स्थायी रोजगार बहाली की मांग को लेकर बुधवार को जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। इनमें महिलाएं और पुरुष जवान शामिल होंगे, जो भाजपा सरकार की चुनावी वादों को पूरा न करने पर खुली चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा की कोठी से लेकर जंतर-मंतर तक मार्च प्रदर्शन की शुरुआत कल सुबह 7:30 बजे होगी। इसके अलावा सैकड़ों बेरोजगार मार्शल दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा से मुलाकात के लिए उनके आवास पर पहुंचेंगे।



प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जब आम आदमी पार्टी सत्ता में थी, तब विपक्ष में भाजपा के दिल्ली विधायक विजेंद्र गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और नेता कपिल मिश्रा ने इन्हें पूर्ण रोजगार का आश्वासन दिया था। भाजपा सरकार बनने के बाद दो महीने में पक्की नौकरी देने का वचन दिया गया था, लेकिन आठ महीने बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व बस मार्शल मुकेश पाल सिंह ने आरोप लगाया कि हमारे नेता वचन तो देते हैं, लेकिन कानों पर जूं नहीं रेंगती। मार्शलों का कहना है कि अगर भाजपा अपना वादा पूरा नहीं कर सकती, तो खुलकर कह दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed