फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Underworld don Chota rajan admitted to aiims from tihar jail after health deteriorate

छोटा राजन फिर बीमार: तिहाड़ में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन एम्स में भर्ती, चल रहा इलाज

Thu, 29 Jul 2021 12:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 29 Jul 2021 12:41 PM IST
सार

तिहाड़ में बंद डॉन छोटा राजन की तबीयत खराब होने के बाद उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Underworld don Chota rajan admitted to aiims from tihar jail after health deteriorate
छोटा राजन

विस्तार

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है, जिसके चलते उसे तिहाड़ जेल से ले जाकर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार 27 जुलाई को छोटा राजन की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उसे एम्स में लाया गया था। यहां अब भी उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में हुआ था कोरोना
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन अप्रैल में भी एम्स में भर्ती हुआ था। उस वक्त वह कोरोना से पीड़ित था जिसका इलाज एम्स में चला था। उसका इलाज 15 से ज्यादा दिनों तक एम्स में हुआ था। उसी बीच करीब 7 मई को उसके मौत की भी अफवाह उड़ी थी।



छोटा राजन की मौत की खबर निकली अफवाह
तिहाड़ जेल में कोरोना संक्रमित होने के बाद एम्स में भर्ती कराए गए गैंगस्टर छोटा राजन की मौत की खबर गलत निकली थी। कई मीडिया संस्थानों और फिर सोशल मीडिया पर यह खबर फैलने लगी कि छोटा राजन की कोरोना से मौत हो गई। बाद में तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसे केवल कोरी अफवाह बताया था।

छोटा राजन (उम्र-61 वर्ष) को 22 अप्रैल को तिहाड़ जेल में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। हालत गंभीर होने पर 24 अप्रैल को उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। यहां पर उसका इलाज चल रहा था। साल 2015 में बाली से निर्वासन के बाद छोटा राजन को गिरफ्तार कर भारत लाया गया था। तब से ही वह कड़ी सुरक्षा के बीच तिहाड़ जेल में कैद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed