फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Undertrial prisoners in Tihar Jail will also be able to earn money

Delhi : तिहाड़ जेल में विचाराधीन कैदी भी कर सकेंगे कमाई, कारागार के विधान में किया गया प्रावधान

Mon, 02 Jun 2025 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 02:10 AM IST
सार

अभी तक कारागार के भीतर फैक्टरी में कार्य करने का मौका सजायाफ्ता कैदियों को ही मिलता था। विचाराधीन कैदियों के भीतर कौशल को निखारने के लिए जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Undertrial prisoners in Tihar Jail will also be able to earn money
तिहाड़ जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिहाड़ जेल में बंद विचाराधीन कैदी भी अब फैक्टरी में काम कर कमाई कर सकेंगे। अभी तक कारागार के भीतर फैक्टरी में कार्य करने का मौका सजायाफ्ता कैदियों को ही मिलता था। विचाराधीन कैदियों के भीतर कौशल को निखारने के लिए जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इसके लिए जेल मैन्युअल में प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


एशिया की सबसे बड़ी जेल तिहाड़ में कैदियों का चरित्र सुधारने का काम भी किया जाता है। जेल के भीतर फैक्टरी में सजायाफ्ता कैदी बेकरी, हैंडलूम, टेक्सटाइल, फर्नीचर, पेटिंग और मोमबत्ती बनाते हैं। इससे वह हुनरमंद हो रहे हैं और हजारों रुपये की कमाई भी कर रहे हैं। जेल के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने की कड़ी में अब विचाराधीन कैदियों को भी मौका दिया गया है। हालांकि इन कैदियों को सजायाफ्ता कैदी की तरह दूसरे जेलों में कार्य करने के लिए जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


तीन माह अकुशल मजदूर के तौर पर करेंगे काम
जेल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ऐसे कैदियों को पहले तीन माह अकुशल मजदूर के तौर पर काम करना पड़ेगा। अगले तीन माह अर्ध कुशल जबकि काम सीखने पर कुशल मजदूर के रूप में काम लिया जाएगा। इस दौरान उन्हें तयशुदा मजदूरी दी जाएगी। तिहाड़ जेल में अकुशल कैदियों को प्रतिदिन 270 रुपये, अर्ध कुशल को 340 रुपये और कुशल मजदूर को 400 रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक खाते भी खोले जाएंगे तिहाड़ का सामान टीजेएस (तिहाड़ जेल स्पेशल) के नाम से जाना जाता है, जो बाहर बाजारों में बिकता है। अधिकारियों ने बताया कि इन कैदियों के बैंक खाते खोले जाएंगे। इसमें पैसे जमा किए जाएंगे। जेल में इसका कुछ हिस्सा खर्च के लिए कूपन के रूप में दिया जाएगा।

  • पहले विचाराधीन कैदियों को जेल प्रशासन की अनुमति से उनके कौशल के हिसाब से नाई, दर्जी और पढ़ाने का काम दिया जाता था
  • ऐसे विचाराधीन कैदियों को काम का मौका दिया गया है, जो संगीन या ऐसे मामलों में बंद हैं, जिनके जल्द रिहा होने की संभावना नहीं है

तिहाड़ की फैक्टरी में काम करने वाले सजायाफ्ता कैदी

  • कारपेंटर --------------- 150 कैदी
  • तेल ------------------- 20 कैदी
  • पेपर यूनिट ------------ 150 कैदी
  • टेलरिंग ---------------- 30 कैदी
  • बेकरी -------------------80 कैदी
  • जूट बैग -----------------250 कैदी
  • पेंटिंग -------------------160 कैदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed