फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Underpass filled with 10 feet water, SUV drowned, one dead in Old Faridabad

Delhi-NCR : बरसात के बाद रात को अंडरपास में भरा 10 फुट पानी, डूब गई एसयूवी, ओल्ड फरीदाबाद में दो की मौत

Sat, 14 Sep 2024 12:42 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 12:42 PM IST
सार

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। एसयूवी को बाहर निकला गया। उसमें दो लोगों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि एसयूवी में दो लोग सवार थे। इस दौरान अंडरपास पर करीब 10 फुट तक पानी भरा था। 

विज्ञापन
Underpass filled with 10 feet water, SUV drowned, one dead in Old Faridabad
मौका-ए-वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में रात करीब 12:00 बजे एक एसयूवी डूब गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। एसयूवी को बाहर निकला गया। उसमें दो लोगों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि एसयूवी में दो लोग सवार थे। इस दौरान अंडरपास पर करीब 10 फुट तक पानी भरा था। दोनों निजी बैंक के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। हादसा तब हुआ जब मृतक पुण्याश्रय शर्मा (48) और विराज (26) गुरुग्राम से ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अपने घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन


फरीदाबाद में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश पूरे दिन हुई। इस दौरान शहर भर में हर तरफ पानी भर गया। हमेशा की तरह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के नजदीक ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास पर भी पानी लगभग 8 से 10 फीट तक भर गया। बारिश के चलते बहुत तेजी से अंडरपास पर पानी भरा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात एसयूवी 700 अंडरपास से निकलने के चक्कर में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य चलाया। इस दौरान क्रेन मंगवा कर वाहन को बाहर निकाला गया। कार में दो लोगों के शव मिले। पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने कार में फंसे दोनों लोगों की मदद करने का प्रयास किया और काफी कोशिशों के बाद उन्हें बाहर निकालने में कामयाब रहे लेकिन विराज की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शर्मा को बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

एनआईटी फरीदाबाद पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर समर सिंह ने कहा, "उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। हम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप देंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed