फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unauthorized colonies of Delhi get ownership rights circle rate change soon

दिल्लीवासियों के लिए बहुत बड़ी खबर: अनधिकृत कॉलोनियों को मिलेगा मालिकाना हक, सर्किल रेट में जल्द होगा बदलाव

Sat, 14 Jun 2025 10:22 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 14 Jun 2025 10:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने अनधिकृत कॉलोनियों में विकास तेज करने और वहां रहने वालों को मालिकाना हक देने के लिए डीडीए और शहरी विकास विभाग को इस पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Unauthorized colonies of Delhi get ownership rights circle rate change soon
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : @gupta_rekha

विस्तार

दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों को मालिकाना हक मिलेगा, संपत्तियों के सर्किल रेट में बदलाव किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को सचिवालय में टास्क फोर्स की बैठक में ये एलान किया है। दिल्ली सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों के विकास के साथ व्यापार करने के तौर तरीकों को बेहद सरल बनाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अनधिकृत कॉलोनियों में विकास तेज करने और वहां रहने वालों को मालिकाना हक देने के लिए डीडीए और शहरी विकास विभाग को इस पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। साथ ही, सर्किल रेट में अनियमितताओं को दूर करने के लिए डिविजनल कमिश्नर की अगुवाई में एक समिति बनाने के निर्देश दिये हैं, जो बाजार के हिसाब से नई दरें तय करेगी। इस बैठक में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, डीडीए, एमसीडी, डीएमआरसी और उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें अनधिकृत कॉलोनियों, सर्किल रेट, व्यापार सुगमता और ग्रीन बिल्डिंग नीति जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यावसायिक-रिहायशी भूखंड जोड़ने पर कम होगा शुल्क
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए टास्क फोर्स को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिये हैं। इसमें सिंगल विंडो क्लीयरेंस, समयबद्ध प्रोजेक्ट मंजूरी और मानकीकृत नियम लागू करने जैसे सुझावों पर चर्चा हुई। व्यावसायिक और रिहायशी भूखंडों को जोड़ने के लिए सरकारी शुल्क को कम करने पर भी सहमति बनी है। इससे उद्यमियों, व्यवसायियों और स्टार्टअप के लिए भूखंड जोड़ना सस्ता और निर्माण करना आसान होगा। व्यापार और आवासीय प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली में विकास की गति तेज होगी।

विज्ञापन

रिहायशी इलाकों में भी लागू होगी ग्रीन बिल्डिंग नीति
इस बैठक में पर्यावरण को प्राथमिकता देते हुए ग्रीन बिल्डिंग नीति को रिहायशी इलाकों तक विस्तार देने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने टास्क फोर्स को इस नीति को और प्रभावी बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। इसके अलावा, स्लम पुनर्विकास के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप को बढ़ावा देने, संपत्ति कर को तर्कसंगत बनाने और डीएमआरसी की जमीन का बेहतर उपयोग करने जैसे विषयों पर भी गंभीरता से चर्चा हुई है।

पारदर्शी और तेजी से काम करे टास्क फोर्स- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली को वैश्विक और हरित राजधानी बनाने के लिए टास्क फोर्स को पारदर्शी और तेजी से काम करने की जरूरत है। सिंगल विंडो सिस्टम और ऑटोमेशन से व्यापार और निर्माण आसान होगा। दिल्ली में व्यापार करना और अधिक सहज, तेज और निवेश के अनुकूल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed