फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UBER to provide free cabs for plasma donors to ILBS in national capital

दिल्ली: कोरोना के खिलाफ जंग में ऊबर ने फिर बढ़ाया हाथ, प्लाज्मा दान करने वालों को मिलेगी नि:शुल्क कैब की सुविधा

Wed, 08 Jul 2020 07:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 08 Jul 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
UBER to provide free cabs for plasma donors to ILBS  in national capital
प्लाज्मा दान करने वालों को मिलेगी नि:शुल्क ऊबर कैब की सुविधा - फोटो : सोशल मीडिया

राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा दान करने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए ऊबर कैब कंपनी ने बड़ा कदम उठाया है। ऊबर ने मंगलवार को घोषणा की है कि ऐसे लोग जिन्होंने प्लाज्मा दान करने के लिए अस्पताल की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराया है और दान करने के लिए तैयार हैं, उन सभी को अस्पताल लाने और वापस घर पहुंचाने के लिए नि:शुल्क ऊबर कैब की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन


कंपनी ने बताया ने ऊबर प्लाज्मा दान करने के इच्छुक लोगों को इन्स्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बाइलरी साइन्सेज (आईएलबीएस) तक पहुंचाने के लिए अपनी ऊबरमेडिक सवारी निःशुल्क उपलब्ध करा रहा है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि इस संस्थान में देश का पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अधिक से अधिक लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि बीते कुछ दिनों में प्लाज्मा की मांग में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन दानकर्ताओं की संख्या बुहत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर जल्द से जल्द प्लाज्मा दान करने वालों की संख्या नहीं बढ़ी तो बैंक के पास जमा स्टॉक खत्म हो जाएगा। मालूम हो कि उन्होंने बताया था कि जब तक कोरोना का इलाज या वैक्सीन नहीं तैयार हो जाती, तबतक प्लाज्मा मरीजों के लिए मददगार साबित होगा।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना के विरुद्ध इस लड़ाई में ऊबर शुरू से ही अलग-अलग तरीके से मदद कर रहा है। अप्रैल महीने में ऊबर ने फ्रंटलाईन स्वास्थ्यकर्मियों के परिवहन के लिए आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली सरकार को 75 लाख रुपये की निःशुल्क राईड्स उपलब्ध कराई थी।


इसके अलावा अब तक कैट्स एंबुलेंस हेल्पलाईन के सहयोग से गैर-कोविड मरीजों के आने-जाने के लिए ऊबर द्वारा 200 ऊबरमेडिक कारें निःशुल्क उपलब्ध कराईं गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed