फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uber cab rape case: Court decision could come today

उबर कैब रेप केस : आज आ सकता है कोर्ट का फैसला

Tue, 20 Oct 2015 09:30 AM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
Uber cab rape case: Court decision could come today

उबर कैब रेप केस में स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट मंगलवार को फैसला सुना सकती है। तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने बचाव व अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद 7 अक्तूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

विज्ञापन


मामला 5 दिसंबर 2014 को  उबर कैब में एमएनसी में काम करने वाली वित्तीय सलाहकार से दुष्कर्म से जुड़ा है। आरोपी शिव कुमार यादव ने पीड़िता समेत अभियोजन के अन्य गवाहों के बयान दोबारा कराने की मांग की थी।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने आरोपी को पीड़िता समेत 13 गवाहों से दोबारा जिरह करने की अनुमति दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के इस आदेश को पलट दिया था। बचाव पक्ष इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के बाद 24 सितंबर से जिरह कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच शुरुआत से संदेह के दायरे में रही है

Uber cab rape case: Court decision could come today

बचाव पक्ष ने शिव कुमार यादव पर लगे आरोपों को झूठा व बेबुनियाद बताते हुए पीड़ित पर झूठा बयान देने व साक्ष्य गढ़ने का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुये बचाव पक्ष ने कहा कि इस मामले में पुलिस की जांच शुरुआत से संदेह के दायरे में रही है।


पेश मामले में आरोपों को साबित करने के लिये पीड़िता समेत 22 गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए थे। पुलिस ने गवाहों के अलावा मेडिकल व फोरेंसिक साक्ष्य भी पेश किए थे। पीड़िता ने अपने बयान में कहा था कि उसने वसंत विहार से अपने घर इंद्रलोक आने के लिए कैब ली थी।

घर आते समय रास्ते में वह सो गई थी और इस दौरान आरोपी कैब चालक ने घर के नजदीक उतारने के बजाय उसे करीब दो किलोमीटर दूर ले गया और वहां  मारपीट की और जान का डर दिखाकर उससे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed