{"_id":"0afe7a7550bed0e4c1a9981edb5cde19","slug":"u-turn-will-manage-the-link-road-traffic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू-टर्न से मैनेज होगा लिंक रोड का ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू-टर्न से मैनेज होगा लिंक रोड का ट्रैफिक
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 टू एनएच-58 लिंक रोड से आने वाले ट्रैफिक को मेरठ रोड पर बैक टू बैक यू-टर्न बनाकर मैनेज किया जाएगा। इसके लिए मेरठ तिराहा से राजनगर नगर एक्सटेंशन चौराहे पर रोड के सभी अवैध कट बंद किए जाएंगे।
जीडीए और ट्रैफिक पुलिस ने लिंक रोड के ट्रैफिक प्लान पर मंथन शुरू कर दिया है। जल्द ही इस संबंध में सर्वे और एस्टिमेट बनाने की कार्रवाई शुरू हो सकती है।
मेरठ तिराहे (एनएच-58) से एनएच-24 को जोड़ने वाली 6 लेन की लिंक रोड निर्माण का काम लगभग पूरा हो गया है। रेलवे के हिस्से पर तेजी से काम जारी है। लिंक रोड की शुरुआत जून में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रोड शुरू होने के बाद दिल्ली-नोएडा से आकर मेरठ-हरिद्वार वाला ट्रैफिक मेरठ तिराहा होकर गुजरेगा। मेरठ तिराहा से एएलटी चौराहे तक दोनों ओर घनी आबादी है। हाईवे पर कई जगह अवैध कट भी बने हैं।
राजनगर एक्सटेंशन चौराहा पहले ही बहुत व्यस्त है। लिंक रोड शुरुआत केबाद इस रोड पर ट्रैफिक बढ़ना तय है। इसके मद्देनजर जीडीए और ट्रैफिक पुलिस ने रोड के ट्रैफिक प्लान पर मंथन शुरू कर दिया है।
ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अवैध कट बंद करने और हाईवे पर यू-टर्न बनाने का सुझाव दिया है। जीडीए अधिकारियों ने सुझावों पर परीक्षण कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।