{"_id":"6892042e8f2d278f2e06187a","slug":"u-special-buses-will-run-again-in-du-chief-minister-announced-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-100098-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में फिर चलेंगी यू स्पेशल बसें, मुख्यमंत्री ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में फिर चलेंगी यू स्पेशल बसें, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
विज्ञापन
रेखा गुप्ता ने डीयू में सोशल सेंटर स्कूल के नए शैक्षणिक भवन का उद्घाटन किया
मुख्यमंत्री ने कॉलेजों से सरकारी स्कूलों को गोद लेने के लिए कहा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में एक बार फिर से यू स्पेशल बसें चलेंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डीयू के छात्रों को यू स्पेशल बसों का तोहफा देने की घोषणा की है। ये बसें सिर्फ दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए होंगी जो विशेष रूप से विश्वविद्यालय के रूट पर रहेंगी। उन्होंने डीयू के सोशल सेंटर स्कूल में नए अकादमी ब्लॉक के उद्घाटन के अवसर पर यह घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कॉलेजों को सरकारी स्कूलों को गोद लेने का प्रस्ताव भी दिया।
मुख्यमंत्री ने डीयू में अपने पढ़ाई के दिनों को याद करते हुए कहा कि उस समय यू स्पेशल बसें चला करती थी। वो बस हमारी अपनी थी उसमें किसी और का प्रवेश नहीं होता था। वह अब विश्वविद्यालय में दोबारा चलाई जाएंगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को डीयू के सोशल सेंटर स्कूल के नए शैक्षणिक भवन का उद्घाटन मौरिस नगर स्थित स्कूल परिसर में किया। इससे संबंधित कार्यक्रम का आयोजन डीयू के वाइस रीगल लॉज स्थित कन्वेंशन हाल में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डीयू लगातार ऊंचाइयों के परचम लहरा रहा है। मुझे खुशी है कि एक स्कूल जो डीयू ने बनाया और संभाला, वह स्कूल 1947 से लेकर 2025 तक आजादी की उम्र के बराबर बढ़ता गया। उन्होंने कहा कि अब बदलाव की कुछ कुछ बयार बहने लगी, थोड़ा-थोड़ा फर्क 2014 के बाद से देखने को मिल रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है पर बहुत सारा काम होना अभी बाकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम डीयू के साथ मिलकर ऐसा सिस्टम तैयार कर सकते हैं जिसमें शैक्षणिक ढांचा सरकार तैयार करे लेकिन उसके अंदर का अकादमिक ढांचा तैयार करने में डीयू की सहभागिता हो। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चों को विश्वविद्यालयों के बच्चों से जोड़ना चाहिए। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि हर कॉलेज को दो या तीन स्कूलों से जोड़ा जाए और कॉलेजों के विद्यार्थी साप्ताहिक या पाक्षिक तौर पर वहां जाएं। वहां जाकर उन बच्चों को प्रोत्साहित भी करें व उनके साथ समय बिताएं। हम सबको दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में प्राइमरी से स्नातकोत्तर तक हर स्तर पर काम करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शिरकत की। कार्यक्रम में डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह, घोंडा से विधायक अजय महावर, तिमारपुर विधायक सूर्य प्रकाश खत्री, डीयू दक्षिणी दिल्ली परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी एवं डीयू रजिस्ट्रार डॉ विकास गुप्ता बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
हमारा मूल मंत्र शिक्षा का लोकतंत्रीकरण है : आशीष सूद
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस स्कूल में जल्द ही अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम और मॉडर्न लैब मिलेंगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज अपने-अपने नजदीक एक-एक स्पॉट की पहचान करें और उसे मॉडल बनाएं। अपने कॉलेज की उस लोकेशन को हमें दें। जिन कॉलेजों में रिसर्च होती है, तकनीकी काम होते हैं, वहां के लोग हैकाथॉन, आईडियाथॉन करें। उन्होंने कहा कि हमारा सबसे बड़ा मूल मंत्र शिक्षा का लोकतंत्रीकरण है। इसको आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली स्कूल एजुकेशन (ट्रांसपेरेंसी इन फिक्सेशन एंड रेगुलेशन ऑफ फीस) बिल को लाया गया है। इसमें पहली बार दिल्ली में फीस बढ़ने पर उसका फैसला कमेटी करेगी। कमेटी में अभिभावकों को भी शामिल किया गया है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं उनके लिए जल्द ही हर सरकारी स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम बनाए जाएंगे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्रयोगशालाएं भी होंगी। उन्होंने कूड़े से आजादी स्वच्छता अभियान से जुडऩे का आह्वान भी किया।
27 करोड़ रुपये की लागत से रिकॉर्ड 21 महीने में बनकर तैयार हुआ भवन
कार्यक्रम में डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि यह भवन 27 करोड़ रुपये से अधिक लागत से रिकॉर्ड 21 महीने में बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि आपको अच्छे बच्चे बनना है। आपको लेने वाले नहीं बल्कि देने वाले बनना है। बेसमेंट सहित इस चार मंजिला भवन में 21 कमरे हैं। भवन का बेसमेंट क्षेत्र 697.0 वर्ग मीटर है जबकि कुल निर्मित क्षेत्र 3709.07 वर्गमीटर है।