{"_id":"64750deefcd2d9fa0606f0c3","slug":"two-youths-riding-a-bike-died-in-a-truck-collision-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
Tue, 30 May 2023 02:11 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 30 May 2023 02:11 AM IST
सार
पुलिस ने मामला दर्जकर ट्रक चालक गांव नंगला गंगा थाना जसराना डस्टी, फिरोजाबाद यूपी निवासी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके में रविवार रात ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। कालिंदी कुंज थान पुलिस ने मामला दर्जकर ट्रक चालक गांव नंगला गंगा थाना जसराना डस्टी, फिरोजाबाद यूपी निवासी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों युवक विशाल शर्मा व नयन के शव का पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि रविवार रात 9.26 बजे पुलिस को सड़क दुर्घटना के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस को आगरा कैनाल रोड, कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास दो युवक बेहोश पड़े हुए थे। पास में उनकी मोटरसाइकिल पड़ी हुई थी। दो युवक मृत पड़े हुए थे। युवकों की पहचान श्याम कॉलोनी पार्ट-दो, सेहतपुर फरीदाबाद हरियाणा निवासी विशाल शर्मा (23) और सेक्टर-91, फरीदाबाद निवासी नयन (24) के रूप में हुई।
विज्ञापन