{"_id":"670a0ad2697916398d09c0f7","slug":"two-youths-put-a-burning-firecracker-in-a-child-pocket-the-child-got-injured-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बच्चे की जेब में रखा जलता हुआ पटाखा, घायल हुआ मासूम; बाइक सवार दो युवकों ने की वारदात अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बच्चे की जेब में रखा जलता हुआ पटाखा, घायल हुआ मासूम; बाइक सवार दो युवकों ने की वारदात अंजाम
Sat, 12 Oct 2024 11:06 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:06 AM IST
सार
मयूर विहार में बाइक सवार दो युवकों ने नौ वर्षीय बच्चे की पैंट की जेब में जलता हुआ पटाखा डाल दिया। पटाखा फटने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मयूर विहार में बाइक सवार दो युवकों ने नौ वर्षीय बच्चे की पैंट की जेब में जलता हुआ पटाखा डाल दिया। पटाखा फटने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, विराट परिवार के साथ गाजीपुर नाला रोड के पास चिल्ला गांव में रहता है। बृहस्पतिवार रात 7:30 बजे बच्चा दोस्तों के साथ घर से निकला था। थोड़ी देर बाद परिजनों को पता चला कि बाइक पर आए दो युवकों ने उसकी जेब में नींबू, 50 रुपये और दो जलते हुए पटाखे डाल दिए। एक पटाखा जेब से निकालते हुए हाथ में फट गया और दूसरा जेब में फटा जिससे बच्चे की टांगों के बीच का कुछ हिस्सा झुलस गया।
विज्ञापन
बच्चे को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से एलबीएस अस्पताल में भेजा गया। इसके बाद सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। पूर्वी जिले के अतिरिक्त डीसीपी विनीत कुमार ने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन